670 ने नहीं दी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा
शिमला — हिमाचल प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने के लिए ग्राउंड टेस्ट के बाद रविवार को हजारों
युवाओं ने लिखित परीक्षा दी। परीक्षा में करीब 61 हजार नौजवानों ने भाग लिया, जबकि 670
युवा ऐसे थे, जिन्होंने रिटन टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया। वर्ग में पुलिस में भर्ती होने के लिए जो जोश है,
वह देखते ही बनता है। सभी जिलों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जानकारी के
अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1500 पदों के लिए भर्ती हो रही है।
ग्राउंड टेस्ट के बाद
रविवार को लिखित परीक्षा की प्रकिया भी पूरी कर ली गई है। रविवार को आयोजित हुई
लिखित परीक्षा में 61 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा ली
गई। भर्ती प्रक्रिया के तहत यह दूसरे चरण की कवायद थी। ऐसे में रिजल्ट आउट होने के बाद मैरिट बनेगी
और उसी आधार पर साक्षात्कार होंगे। एक घंटे की इस परीक्षा में बैठने के लिए युवाओं में काफी जोश
देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि ग्राउंड टेस्ट में एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था,
जिसमें से 41 हजार ग्राउंड टेस्ट पास नहीं कर पाए। बता दें कि 1500 में से 1200 पद पुरुष व 300 पद
महिला कांस्टेबल के लिए हैं। पुलिस में युवक ही नहीं, बल्कि युवतियां भी जाने को लालायित हैं।
पिछले दिनों में भी बड़ी संख्या में लड़कियां पुलिस में भर्ती हो चुकी हैं, जिनकी अलग बटालियन
बनाई गई है। इस परीक्षा में भी लड़कियों में खासा जोश देखने को मिला जो पुलिस में भर्ती होकर
प्रदेश की सेवा करना चाहती हैं।
इतने हाजिर-गैरहाजिर
जिला हाजिर गैरहाजिर
कांगड़ा 13170 225
चंबा 4366 81
हमीरपुर 3622 43
बिलासपुर 3168 31
ऊना 3985 76
मंडी 10970 50
कुल्लू 3389 17
सोलन 4430 52
सिरमौर 5506 56
शिमला 7617 33
किन्नौर 556 06

No comments:
Post a Comment
Do leave your comment.