Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

21 January 2018

भारत के प्रमुख मकबरे, फाटक, मीनारों के नाम और उनके स्थान की सूची।

मकबरा किसे कहते है?

यह इमारत किसी को दफनाने के बाद उसके ऊपर बनाई जाती है। यह स्मारक स्वरूप होती है। ऐसी प्रथा मुस्लिम एवं ईसाइयों में होती है। अधिकतर मुस्लिम बादशाहों के स्मारक मकबरे बने हैं।

भारत के प्रमुख मकबरे तथा उनका स्थान:
मकबरों का नाम शहर/राज्य का नाम
ताजमहल (विश्व विरासत स्‍थल) आगरा, उत्तर प्रदेश

सफदरजंग का मकबरा दिल्ली
अकबर का मकबरा सिकन्दरा, आगरा, उत्तर प्रदेश
इतिमद-उद-दौला का मकबरा आगरा, उत्तर प्रदेश
हुमायूं का मकबरा (विश्व विरासत स्‍थल) नई दिल्ली
बीबी का मकबरा औरंगाबाद, महाराष्ट्र
गोल गुम्बज बीजापुर, कर्नाटक
शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम, बिहार

भारत के प्रमुख फाटक तथा उनका स्थान:
फाटक का नाम शहर/राज्य का नाम
गेटवे ऑफ इंडिया मुम्बई, महाराष्ट्र
इंडिया गेट नई दिल्ली
बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश

मीनार किसे कहते है?

मीनार ऊँचा स्तंभ-नुमा स्थापत्य होता है जो देखने में किसी आम बुर्ज से अधिक लम्बा और खिंचा हुआ दिखता है। सामान्यतः मीनार बेलनाकार, लम्बे और ऊपर प्याज़-नुमा मुकुट से सुसज्जित होते हैं। वे आसपास की इमारतों से अधिक ऊँचे होते हैं और अक्सर मुस्लिम मस्जिदों के साथ लगे हुए पाए जाते हैं।

मीनारों में आम-तौर पर एक निचला दरवाज़ा होता है जिस से मीनार में दाख़िल हुआ जा सकता है, अन्दर एक ज़ीना होता है जिस से ऊपर तक चढ़ा जा सकता है और सबसे ऊपर खड़े होने की जगह होती है। इस्लामी प्रथा में इस ऊँचे चबूतरे पर खड़े होकर मुल्ला अज़ान लगाकर लोगों को नमाज़ पढ़ने के लिए बुलाया करते हैं, हालांकि ज़रूरी नहीं है कि हर मीनार का प्रयोग इसी प्रकार हो। भारतीय उपमहाद्वीप, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान में मीनारें गोल या अष्टभुजी (ऑक्टॉगोनल) होती हैं लेकिन उत्तरी अफ़्रीका में चकोर अकार की मीनारें बनाने की प्रथा है।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.