Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

14 July 2017

करंट अफेयर्स- 14 जुलाई।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में एंटी हाइजैकिंग कानून कहाँ पर लागू किया गया है?

एंटी हाइजैकिंग कानून भारत में लागू किया गया है| इस कानून को 1982 के स्थान पर लागू किया गया है| यह कानून विमान अपहरण की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लागू किया गया है| इस कानून के तहत विमान के अंदर या जमीन पर किसी की हत्या करने वाले अपहरणकर्ता के लिए मौत की सजा का प्रावधान है| इस नए कानून के तहत विमान के उडान की तैयारी शुरू होने से लेकर इसकी लैंडिंग के 24 घंटे बाद तक विमान पर किया गया कोई भी हमला अपहरण का प्रयास माना जायेगा| इसमें जैविक हथियारों से होने वाला हमला भी शामिल है| इस कानून के तहत विमान को उस देश का माना जायेगा जहाँ वह पंजीकृत है|


2. हाल ही में यातना को अपराध मानने वाला विधेयक कहाँ पर पारित किया गया है?

यातना को अपराध मानने वाला विधेयक इटली में पारित किया गया है| इस कानून के तहत प्रताड़ना का अर्थ ” ऐसी तीव्र शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना है, जिसके बारे में यह पुष्टि की जा सकती हो, इसे हिंसा, गंभीर धमकियों या क्रूर कार्यों के जरिए के अंजाम दिया गया हो| इस कानून के तहत अपराध के लिए 4 से 10 साल की सजा का प्रावधान है|

3. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा इनडोर स्कीइंग रिसॉर्ट कहाँ पर खोला गया है?

विश्व का सबसे बड़ा इनडोर स्कीइंग रिसॉर्ट चीन में खोला गया है| इस स्कीइंग रिसॉर्ट की लंबाई 1.60 किलोमीटर है। इस रिसॉर्ट में एक साथ 3000 लोग छह अलग-अलग लाइन में स्कीइंग कर सकते हैं। वांडा सिटी चीन का छठा थीम पार्क है।

4. हाल ही में जारी की गई फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को कौनसा स्थान दिया गया है?

फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम को 96वां स्थान दिया गया है| भारत की दो दशक में अभी तक की सर्वश्रेष्ठ और ओवरआल दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है| इससे पहले भारतीय फुटबॉल टीम को 1993 में 99वां स्थान तथा 1996 में 94 वां स्थान दिया गया था|


5. हाल ही में ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार से भारतीय मूल के गुरुस्वामी जयरामन को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार महत्वपूर्ण सामुदायिक कार्यो के लिए दिया गया है| ऑर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है|

6. हाल ही में साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश का ख़िताब किसने जीता है?

साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश का ख़िताब भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाडी हरिंदर पाल संधू जीता है| संधू ने साउथ ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के राइस डाउलिंग को हराकर यह ख़िताब जीता है| संधू का यह पीएसए स्तर पर आठवां खिताब है।

7. इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर लगा बैन कब हटाया गया था?

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर लगा बैन 1991 में हटाया गया था| इससे दक्षिण अफ्रीका को ओलिंपिक दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई थी। दक्षिण अफ्रीका पर रंगभेद नीति अपनाने के कारण बैन लगाया गया था। इस कारण दक्षिण अफ्रीका 1964 से 1988 तक ओलिंपिक में नहीं खेल सका था।

8. विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन कब किया गया था?

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का पहली बार 1877 में आयोजन किया गया था| वर्तमान में इसे सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट माना जाता है| यह ग्रासकोर्ट पर खेला जाता है, तथा टेनिस के चार ग्रैंडस्लैम होते है|

9. हाल ही में कुपाला नाइट फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

कुपाला नाइट फेस्टिवल कीव में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष 6 और 7 जुलाई को मनाया जाता है| इसमें लोग पारंपरिक कपडे पहनते है तथा लड़कियां सिर पर फूलों का बैंड लगाकर जलती हुई आग के ऊपर से कूदती हैं या नदी में नहाती हैं।इनका ऐसा मानना है कि ऐसा करने से इनके दुख-दर्द दूर रहते है।

10. हाल ही में सेन फर्मिन फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

सेन फर्मिन फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| स्पेन में सेन फर्मिन फेस्टिवल 14वीं सदी में शुरू हुआ था लेकिन इसमें बुल रन 17वीं सदी से शुरू हुई थी। यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष 6 जुलाई को दोपहर 12 से लेकर 13 जुलाई की रात के 12 तक मनाया जाता है। इसमें बुल रेस रोज सुबह 8 बजे शुरू होती है जिसमें 850 मीटर लंबी तंग गलियों से गुजरते सांडों से लोग खुद को बचाते हैं।

    

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.