Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

9 July 2017

करंट अफेयर्स- 09 जुलाई।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. “सुशासन और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं की प्रतिकृति” पर क्षेत्रीय सम्मेलन

नैनीताल में भारत के 12 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों के साथ “सुशासन और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं की प्रतिकृति” पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
उत्तराखंड सरकार और प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (एटीआई), नैनीताल के सहयोग से, भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 7-8 जुलाई, 2017 को सम्मेलन का आयोजन किया।

2. नाल्को, आईडीसीओ ओडिशा में एल्यूमिनियम पार्क स्थापित करेंगे

नाल्को, ओडिशा इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईडीसीओ) के सहयोग से, ओडिशा के अंगुल में अपनी तरह के पहले एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना कर रही है।
परियोजना के बुनियादी ढांचे पर 180 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे 15,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
ओडिशा फिलहाल भारत की कुल एल्यूमीनियम प्रगलन क्षमता का लगभग 54 प्रतिशत योगदान करता है।

3. पेरू में भारतीय राजदूत न्यूयॉर्क कॉन्सल जनरल नियुक्त

पेरू में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती को न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
1996 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी संदीप रिवा गांगुली दास की जगह विदेश में सबसे व्यस्त भारतीय राजनयिक मिशनों में से एक में कांसुल जनरल के रूप में जगह लेंगे।

4. भारतीय मूल का व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

गुरूस्वामी जयरामन, जो ग्लेनवुड के एक निवासी हैं, 1991 में दिल्ली से आकर ऑस्ट्रेलिया गए थे, को ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक काम के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है।
वह वूलहारा नगर परिषद के एक वरिष्ठ लेखापाल के रूप में कार्य करते है और पिछले 25 सालों से अपने खाली समय को सामुदायिक कार्य में समर्पित कर रहे ह।

5. पोलैंड में नाटो सम्मलेन शुरू  
i.द्विवार्षिक नाटो शिखर सम्मेलन पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ में आयोजित हो चुका है। नाटो के 28 सदस्य देश, साझेदारी देश और कुछ अंतर्राष्ट्रीय संगठन के नेता इस सम्मेलन में भाग लेंगे।
ii.यूक्रेन संकट पैदा होने के बाद रूस के खिलाफ नाटो सामूहिक रक्षा को मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है। जैसे वर्ष 2014 में नाटो शिखर सम्मेलन में सामरिक कार्य योजना को पारित किया गया था।
iii.यह शीत युद्ध खत्म होने के बाद सामूहिक रक्षा को मज़बूत करने के लिए नाटो द्वारा किया गया सबसे शक्तिशाली उपाय है। हाल ही में नाटो के महासचिव ने कहा कि यह योजना पूरी हो गई है। जिनमें पूर्वी यूरोप में 8 आदेश केंद्र शुरू होने के उपाय शामिल हैं। जिससे नाटो के सदस्य देशों की सामूहिक रक्षा क्षमताओं को काफी मज़बूत किया जाएगा।
iv.उधर होने वाले वॉरसॉ में नाटो शिखर सम्मेलन में मध्य और पूर्वी यूरोप में सेना तैनात करने योजना पारित की जाएगी। जिनमें नाटो एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया और पोलैंड को सेनाएं भेजेगा। जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा समेत ये चार देश सेनाओं का नेतृत्व करेंगे।
v.नाटो के लगातार कार्रवाईयों के प्रति रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि नाटो द्वारा पूर्व की ओर विस्तार करना रूस और पश्चिमी देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ने का मुख्य करण है। उन्होंने शीत युद्ध को रोकने और बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।

6.केरल सरकार ने जंक फूड पर लगाया 14.5% फैट टैक्स

i.केरल की लेफ्ट सरकार ने जंक फूड पर 14.5 फीसदी फैट टैक्स लगाने का फैसला किया है| इसके साथ ही केरल फैट टैक्स लगाने वाला पहला राज्य बन गया है|
ii.राज्‍य सरकार ने फैट टैक्‍स लगाने का एलान शुक्रवार को बजट पेश करने के दौरान किया| वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने 8 जुलाई को कहा कि पिज्जा, बर्गर, टैको, डोनट, सैंडविच, पास्ता, बर्गर, पेटीज़ और ब्रेड फिलिंग जैसे खाद्य पदार्थ बेचने वाले ब्रांडेड रेस्तरां में ग्राहकों को 14.5 फीसदी फैट टैक्स देना होगा|
iii.इसके अलावा केरल सरकार ने पैकेज्‍ड बासमती चावल और नारियल तेल पर भी पांच फीसदी टैक्‍स लगाया है| वहीं डिस्‍पोजेबल ग्‍लासेस पर भी 205%, पैक्‍ड व्‍हीट प्रोडक्‍ट्स पर 5% और 10 साल पुरानी गाड़ियों पर 10% ग्रीन टैक्‍स लगाया गया है|

7.राधिका मेनन समुद्र में अदम्य साहस के कारण दुनिया की पहली महिला बन गयीं हैं

i.राधिका मेनन 5 साल पहले ऐसी पहली महिला बनी थी, जिसे मर्चेंट नेवी में कैप्टन बनाया गया था और अब समुद्र में अदम्य साहस के कारण वह दुनिया की पहली महिला बनने जा रही हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मरीन ऑर्गनाईजेशन द्धारा सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। राधिका मेनन ऐसी एकमात्र भारतीय महिला हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड दिया जा रहा है।
ii.पिछले साल जून में आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा से ओडिशा के गोपालपुर जा रही मछुआरों की एक नाव दुरगम्मा समुद्री तूफान में फंस गई और उसका इंजन भी खराब हो गया। मछुआरों के परिवारवालों को लगा कि वो सभी डूब गए हैं और वो उनके क्रिया कर्म की तैयारी करने लगे, तभी उन्हें फोन आया कि सभी मछुआरों को बचा लिया गया है।
iii.राधिका मेनन और उनकी टीम ने समुद्र में तूफान के बावजूद 7 ऐसे मछुआरों की जान बचाई, जिनका बचना नामुमकिन हो गया था। मेनन ने तूफान के बावजूद उन सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाला।

8. परषोत्तम रूपाला ने कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में पद भार ग्रहण किया
i.परषोत्तम रूपाला ने जुलाई 2016 को नए कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में अपना पद भार ग्रहण कर लिया है| उनकी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के रोड मैप को लागू करना है|
ii.परषोत्तम रूपाला 19 मार्च 1995 से 20 अक्टूबर 1995 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री रहे|
iii.वे 4 नवंबर 1995 से 18 सितंबर 1996 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री बने|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.