Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

14 June 2022

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 03 जुलाई 2022 को

 हिमाचल पुलिस में आरक्षी सामान्य ड्यूटी (पुरुष एवं महिला) और ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में दिनांक 03.07.2022 (रविवार) दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1 बजे तक लिखित परीक्षा पुनः निर्धारित की गई है। इससे पहले यह परीक्षा 


दिनांक 27.03.2022 को आयोजित की गई थी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इसे रद्द कर दिया गया था।हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षियों की भर्ती के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा (पी0ई०टी०) और शारीरिक मानक परीक्षा (पी0एस0टी0) दिनांक 03.03.2022 को संपन्न हुई थी, जिसमें कुल 75803 उम्मीदवारोंं (पुरुष- 60,454, महिलायें 14653), आरक्षी चालक (पुरुष- 696) पी0ई०टी० के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे।उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

Official Press Note:👇


No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.