Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

28 August 2021

हिमाचल के स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू

 हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती करने के निर्देश दे दिए हैं।


सीधी भर्ती के अलावा बैचवाइज भी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा सचिव ने शिक्षा निदेशकों को जारी पत्र में बैचवाइज भर्तियों के लिए जिला उपनिदेशकों को आदेश देने को कहा है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को सीधी भर्ती करने के लिए संपर्क करने को कहा है। चार हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में की थी। बीते दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भर्तियों को मंजूरी दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में 2640 और उच्च शिक्षा निदेशालय में 1360 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से शारीरिक शिक्षक  और कला शिक्षक की भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित युवाओं ने राहत की सांस ली है। इन शिक्षकों की श्रेणियों के पद काफी समय से नहीं भरे गए हैं। 
प्रारंभिक शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे
श्रेणी                              भरे जाने वाले पद
शारीरिक शिक्षक                870
कला शिक्षक                     820
जेबीटी                             810
टीजीटी नॉन मेडिकल           87    
शास्त्री                             53
कुल                                2640
उच्च शिक्षा में यह पद भरे जाएंगे            
श्रेणी                               भरे जाने वाले पद
असिस्टेंट प्रोफेसर                561
आचार्य संस्कृत                    16
जेएलए                              100
********स्त्रोत अमर उजाला*******

👇Latest Updates 👇

👉स्कूल शिक्षा बोर्ड: 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

👉HPTET June 2021 Result Out

👉JBT ( D.El Ed) Entrance 2021 Result out

Read Also 👇👇👇

👉धर्मशाला, काँगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ, ज्वालाजी के बारे में पूरी जानकारी यहाँ से डाउनलोड करें

हिमाचल प्रदेश के गलेशयर (हिमनन्द)

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख घाटियाँ

महत्वपूर्ण खेल व पुरस्कार(हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय पार्क/उद्यान

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गीत

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मेले

हिमाचल के प्रसिद्ध त्यौहार

Himachal Pradesh GK in pdf Format

हिमाचल प्रदेश के प्रथम व्यक्ति

To Join Our Whatsapp Group Click Here

To Join Our Facebook Group Click Here

Other Useful Links :

Himachal General Knowledge Quiz

Hindi Grammar Quiz 

English Grammar Quiz

Indian Polity Quiz

Psychology/Teaching Aptitude Quiz

Computer Quiz

Reasoning Quiz

Maths Quiz

Download Previous Years Question Papers in Pdf

Govt Jobs Notifications (Including HP Jobs)

Results





No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.