Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

13 January 2019

Current Affairs Quiz-13 Jan

प्रश्न 1   किस पत्रकार को मन्त्रालय और विधिमण्डल वार्ताहर संघ(महाराष्ट्र के विधायिका और सचिवालय को कवर करने वाले पत्रकारों के संघ) द्वारा आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
(अ) राजीव दिक्षित
(ब) दीनू रणदिवे
(स) निशांत दत्ताराम
(द) एन राम
 

प्रश्न 2   केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने किस शहर में महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया -
(अ) जयपुर
(ब) जालंधर
(स) वाराणसी
(द) दिल्ली
  

प्रश्न 3  विश्व बैंक की डिजिटल डिविडेंड रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत आधार से हर साल ......... करोड़ रूपये की बचत कर सकता है -
(अ) 77,000 करोड़
(ब) 83,000 करोड़

(स) 90,000 करोड़
(द) 7,000 करोड़
  

प्रश्न 4   नॉर्वे की प्रधानमंत्री का क्या नाम है जो हाल ही में भारत में तीन दिवसीय यात्रा के लिए आई हैं -
(अ) जेन्स स्ट्रेटबर्ग
(ब) जेना जेनसन
(स) एर्ना सोलबर्ग
(द) जेम्स वोल्फेंसन
  

प्रश्न 5   कौन सा शहर ग्लोबल एविएशन समिट 2019 की मेजबानी करेगा
(अ) जयपुर
(ब) नई दिल्ली
(स) हैदराबाद
(द) मुंबई

प्रश्न 6   आईओसी और ओएनजीसी सहित भारत की सात ब्लूचिप तेल कंपनियों ने ‘तेल, गैस और ऊर्जा में उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने के लिए किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
(अ) मद्रास
(ब) दिल्ली
(स) कानपुर
(द) बाॅम्बे
  

प्रश्न 7   सरकार ने मर्चेट निर्यातकों को निर्यात ऋण पर कितने प्रतिशत की ब्याज सहायता देने का निर्णय किया है -
(अ) 2 प्रतिशत
(ब) 3 प्रतिशत
(स) 4 प्रतिशत
(द) 5 प्रतिशत
  

प्रश्न 8   किस राज्य की सरकार ने विधानसभा में हंगामा करने पर विधायकों का वेतन-भत्ता काटने पर मन बनाया है -
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) राजस्थान
(स) मध्य प्रदेश
(द) कर्नाटक
  

प्रश्न 9   ब्रिस्बेन इंटरनेशनल मे पुरूष एकल का खिताब किसने जीता -
(अ) दानिल मेदवेदेव
(ब) केई निशिकोरी
(स) एंडी मरे
(द) रोहन बोपन्ना
  

प्रश्न 10   किस देश ने भारतीय रिजर्व बैंक से कहा है कि वह देश में 100 रूपये से अधिक मूल्यवर्ग के प्रचलित नए भारतीय नोटों को वैध घोषित करे -
(अ) पाकिस्तान
(ब) भूटान
(स) नेपाल
(द) श्रीलंका

Answer Key
1.B
2.B
3.A
4.C
5.D
6.C
7.B
8.C
9.B
10.C
  

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.