Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

7 December 2018

Current Affairs 3rd Quiz- December 2018

प्रश्न 1   हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर किस नाम से वीडियो जारी करके संन्यास लेने की घोषणा की -
(अ) विजयन
(ब) अनमैच्ड
(स) अनबीटन
(द) एरिएयन
  

प्रश्न 2   श्रीलंका की अदालत ने ............ को प्रधान मंत्री के रूप में कार्य करने से रोक दिया है -
(अ) मैत्रीपाला सिरिसेना
(ब) महिंदा राजपक्सा
(स) रानिल विक्रमसिंघे
(द) इनमें से कोई नहीं
  

प्रश्न 3   भोपाल गैस त्रासदी की ........... वीं वर्षगांठ 3 दिसंबर 2018 को मनाई गयी -
(अ) 30वीं
(ब) 34वीं
(स) 35वीं
(द) 40वीं

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने 64 उपग्रह प्रक्षेपित करके विश्व में इसरो के बाद दूसरे सबसे ज्यादा उपग्रह छोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है -
(अ) रॉसकॉसमॉस
(ब) स्पेसएक्स
(स) नासा
(द) चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन

प्रश्न 5   राष्ट्रीय महिला आयोग ने कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से भारत के किस क्षेत्र में महिलाओं विशेषकर युवा महिलाओं के लिए आजीविका कार्यक्रम में मदद करने की घोषणा की है -
(अ) दक्षिण भारत
(ब) पूर्वोत्तर क्षेत्र
(स) मध्य भारत क्षेत्र
(द)  भारत
  

प्रश्न 6   विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया गया -
(अ) 2 दिसंबर
(ब) 3 दिसंबर
(स) 4 दिसंबर
(द) 5 दिसंबर
  

प्रश्न 7  राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने किसे गंगा नदी के कायाकल्प कार्य की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है -
(अ) यू सी ध्यानी
(ब) दीनबंधु मोहपात्रा
(स) ए एस राजीव
(द) अर्जुन सोबती
  

प्रश्न 8   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘खासदार महोत्सव’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किस शहर में किया -
(अ) जयपुर
(ब) नागपुर
(स) भोपाल
(द) पुणे
  

प्रश्न 9   अंतर्राष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस कब मनाया गया -
(अ) 1 दिसंबर
(ब) 2 दिसंबर
(स) 3 दिसंबर
(द) 5 दिसंबर
  

प्रश्न 10   सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी और ओआईएल के 149 छोटे एवं सीमांत तेल और गैस क्षेत्रों को निजी और विदेशी कंपनियों को बेचने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की है, जिसके अध्यक्ष होंगे -
(अ) सुभाष चंद्र गर्ग
(ब) अमिताभ कांत
(स) शशि शंकर
(द) राजीव कुमार

Answer Key
1.C
2.B
3.B
2 और 3 दिसंबर 1984 की रात यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हुई थी।
4.B
एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स ने सोमवार को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से एकसाथ 64 सैटेलाइट लॉन्च किए। सबसे ज्यादा उपग्रह प्रक्षेपित करने के मामले में अब वह भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फरवरी 2017 में 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले रूस 37 सैटेलाइट लॉन्च करके दूसरे स्थान पर था।
5.B
6.A
7.A
8.B
9.B
10.D