Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

15 August 2018

भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की धाराएं और सजा की सूची


धाराओं के नाम    अपराध    सजा
13     जुआ खेलना/सट्टा लगाना     1 वर्ष की सजा और 1000 रूपये जुर्माना
34     सामान आशय    
99  से 106     व्यक्तिगत प्रतिरक्षा के लिए बल प्रयोग का अधिकार    
110     दुष्प्रेरण का दण्ड, यदि दुष्प्रेरित व्यक्ति दुष्प्रेरक के आशय से भिन्न आशय से कार्य करता है     तीन वर्ष
120     षडयंत्र रचना    
141     विधिविरुद्ध जमाव    


147     बलवा करना     2 वर्ष की सजा/जुर्माना या दोनों
156 (3)     स्वामी या अधिवासी जिसके फायदे के लिए उपद्रव किया गया हो के अभिकर्ता का उपद्रव के निवारण के लिए क़ानूनी साधनों का उपयोग न करना।     आर्थिक दंड
156     स्वामी या अधिवासी जिसके फायदे के लिए उपद्रव किया गया हो के अभिकर्ता का उपद्रव के निवारण के लिए क़ानूनी साधनों का उपयोग न करना।     आर्थिक दंड
161     रिश्वत लेना/देना     3 वर्ष की सजा/जुर्माना या दोनों
171     चुनाव में घूस लेना/देना     1 वर्ष की सजा/500 रुपये जुर्माना
177     सरकारी कर्मचारी/पुलिस को गलत सूचना देना     6 माह की सजा/1000 रूपये जुर्माना
186     सरकारी काम में बाधा पहुँचाना     3 माह की सजा/500 रूपये जुर्माना
191     झूठे सबूत देना     7 साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान
193     न्यायालयीन प्रकरणों में झूठी गवाही     3/ 7 वर्ष की सजा और जुर्माना
201     सबूत मिटाना    
217     लोक सेवक होते हुए भी झूठे सबूत देना     2 साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान
216     लुटेरे/डाकुओं को आश्रय देने के लिए दंड    
224/25     विधिपूर्वक अभिरक्षा से छुड़ाना     -2 वर्ष की सजा/जुर्माना/दोनों
231/32     जाली सिक्के बनाना     -7 वर्ष की सजा और जुर्माना
255     सरकारी स्टाम्प का कूटकरण     10 वर्ष या आजीवन कारावास की सजा
264     गलत तौल के बांटों का प्रयोग     1 वर्ष की सजा/जुर्माना या दोनों
267     औषधि में मिलावट करना    
272     खाने/पीने की चीजों में मिलावट     6 महीने की सजा/1000 रूपये जुर्माना
274 /75     मिलावट की हुई औषधियां बेचना    
279     सड़क पर उतावलेपन/उपेक्षा से वाहन चलाना     6 माह की सजा या 1000 रूपये का जुर्माना
292     अश्लील पुस्तकों का बेचना     2 वर्ष की सजा और 2000 रूपये जुर्माना
294     किसी धर्म/धार्मिक स्थान का अपमान     2 वर्ष की सजा
302     हत्या/कत्ल     आजीवन कारावास/मौत की सजा
306     आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण     10 वर्ष की सजा और जुर्माना
308     गैर-इरादतन हत्या की कोशिश     7 वर्ष की सजा और जुर्माना
309     आत्महत्या करने की चेष्टा करना     1 वर्ष की सजा/जुर्माना/दोनों
310     ठगी करना     आजीवन कारावास और जुर्माना
312     गर्भपात करना    
323     जानबूझ कर चोट पहुँचाना    
326     चोट पहुँचाना    
351     हमला करना    
354     किसी स्त्री का शील भंग करना     2 वर्ष का कारावास/जुर्माना/दोनों
362     अपहरण    
363     किसी स्त्री को ले भागना     7 वर्ष का कारावास और जुर्माना
366     नाबालिग लड़की को ले भागना    
376     बलात्कार करना     10 वर्ष/आजीवन कारावास
377     अप्राकृतिक कृत्य अपराध     5 वर्ष की सजा और जुर्माना
379     चोरी (सम्पत्ति) करना     3 वर्ष का कारावास /जुर्माना/दोनों
392     लूट     10 वर्ष की सजा
395     डकैती     10 वर्ष या आजीवन कारावास
396     डकैती के दौरान हत्या    
406     विश्वास का आपराधिक हनन     3 वर्ष कारावास/जुर्माना/दोनों
415     छल करना    
417     छल/दगा करना     1 वर्ष की सजा/जुर्माना/दोनों
420     छल/बेईमानी से सम्पत्ति अर्जित करना     7 वर्ष की सजा और जुर्माना
445     गृहभेदंन    
446     रात में नकबजनी करना    
426     किसी से शरारत करना     3 माह की सजा/जुर्माना/दोनों
463     कूट-रचना/जालसाजी    
477(क)     झूठा हिसाब करना    
489     जाली नोट बनाना/चलाना     10 वर्ष की सजा/आजीवन कारावास
493     धोखे से शादी करना     10 वर्षों की सजा और जुर्माना
494     पति/पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना     7 वर्ष की सजा और जुर्माना
495     पति/पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना और दोनों रिश्तें चलाना     10 साल की सजा और जुर्माना
496     बगैर रजामंदी के शादी करना या जबरदस्ती विवाह करना     07 साल की सजा और जुर्माना
497     जारकर्म करना     5 वर्ष की सजा और जुर्माना
498     विवाहित स्त्री को भगाकर ले जाना या धोखे से ले जाना     2 साल का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों
499     मानहानि    
500     मान हानि     2 वर्ष की सजा और जुर्माना
506     आपराधिक धमकी देना    
509     स्त्री को  अपशब्द कहना/अंगविक्षेप करना     सादा कारावास या जुर्माना
511     आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए दंड    


देश के कानून के अंतर्गत आने वाले 5 महत्वपूर्ण तथ्य:-

ये वो महत्वपूर्ण तथ्य है, जो हमारे देश के कानून के अंतर्गत आते तो है पर हम इनसे अंजान है। हमारी कोशिश होगी कि हम आगे भी ऐसी बहोत सी रोचक बाते आपके समक्ष रखे, जो आपके जीवन में उपयोगी हो।

1. शाम के वक्त महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकती:

कोड ऑफ़ क्रिमिनल प्रोसीजर, सेक्शन 46 के तहत शाम 6 बजे के बाद और सुबह 6 के पहले भारतीय पुलिस किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती, फिर चाहे गुनाह कितना भी संगीन क्यों ना हो। अगर पुलिस ऐसा करते हुए पाई जाती है तो गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत (मामला) दर्ज की जा सकती है। इससे उस पुलिस अधिकारी की नौकरी खतरे में आ सकती है।

2. सिलेंडर फटने से जान-माल के नुकसान पर 40 लाख रूपये तक का बीमा कवर क्लेम कर सकते है:

पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत अगर किसी कारण आपके घर में सिलेंडर फट जाता है और आपको जान-माल का नुकसान झेलना पड़ता है तो आप तुरंत गैस कंपनी से बीमा कवर क्लेम कर सकते है। आपको बता दे कि गैस कंपनी से 40 लाख रूपये तक का बीमा क्लेम कराया जा सकता है। अगर कंपनी आपका क्लेम देने से मना करती है या टालती है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। दोषी पाये जाने पर गैस कंपनी का लायसेंस रद्द हो सकता है।

3. आप किसी भी हॉटेल में फ्री में पानी पी सकते है और वाश रूम इस्तमाल कर सकते है:

इंडियन सीरीज एक्ट, 1887 के अनुसार आप देश के किसी भी होटल में जाकर पानी मांगकर पी सकते है और उस होटल का वाश रूम भी इस्तमाल कर सकते है। होटल छोटा हो या 5 स्टार, वो आपको रोक नही सकते। अगर होटल का मालिक या कोई कर्मचारी आपको पानी पिलाने से या वाश रूम इस्तमाल करने से रोकता है तो आप उन पर कारवाई कर सकते है। आपकी शिकायत से उस होटल का लायसेंस रद्द हो सकता है।

4. गर्भवती महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाला जा सकता:

मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1961 के मुताबिक़ गर्भवती महिलाओं को अचानक नौकरी से नहीं निकाला जा सकता। मालिक को पहले तीन महीने की नोटिस देनी होगी और प्रेगनेंसी के दौरान लगने वाले खर्चे का कुछ हिस्सा देना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सरकारी रोज़गार संघटना में शिकायत कराई जा सकती है। इस शिकायत से कंपनी बंद हो सकती है या कंपनी को जुर्माना भरना पड़ सकता है।

5. पुलिस अफसर आपकी शिकायत लिखने से मना नहीं कर सकता:

आईपीसी के सेक्शन 166ए के अनुसार कोई भी पुलिस अधिकारी आपकी कोई भी शिकायत दर्ज करने से इंकार नही कर सकता। अगर वो ऐसा करता है तो उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अगर वो पुलिस अफसर दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम 6 महीने से लेकर 1 साल तक की जेल हो सकती है या फिर उसे अपनी नौकरी गवानी पड़ सकती है।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.