Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

4 March 2018

फरवरी महीने का करंट अफेयर्स​- महत्वपूर्ण पंक्तियां।


Agreements Current Affairs in Hindi

   भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बिहार के भागलपुर और गया शहरों में पानी की आपूर्ति के सुधार और विस्तार के लिए 84 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Appointments Current Affairs in Hindi

   भारत के मशहूर न्यूक्लियर वैज्ञानिक दिनेश श्रीवास्तव ने परमाणु ईंधन परिसर (एनएफसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने जी. कल्याण कृष्णन के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है जो 01 फरवरी 2018 को सेवानिवृत्त हो गए।


   बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद ने 05 फरवरी 2018 को सईद महमूद हुसैन को देश के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। न्यायाधीश हुसैन बांग्लादेश के 22वें मुख्य न्यायाधीश हैं।
   पेप्सिको की अध्यक्ष और सीईओ इंदिरा नूयी को 09 फरवरी 2018 को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की पहली स्वतंत्र महिला डायरेक्टर (निर्देशक) के रूप में नियुक्त किया है। वे इसी साल जून में आईसीसी बोर्ड को ज्वाइन कर लेंगी।
   न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी ने मणिपुर उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। देश में पहली बार किसी महिला सीनियर एडवोकेट को सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया जाएगा।
   अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सिरिल रैमफोसा को 15 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया है। उन्होंने जैकब जुमा का स्थान लिया है, जिन्होंने 14 फरवरी, 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पूर्व सिरिल रैमफोसा देश के उप राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे।

Awards Current Affairs in Hindi

   मगही भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शेष आनंद मधुकर को 1 फरवरी 2018 को साहित्य अकादमी भाषा सम्मान से सम्मानित किया गया है। आनंद मधुकर को वर्ष 2016 के लिए साहित्य अकादमी भाषा पुरस्कार प्रदान किया गया है।
   द इंडियन एक्सप्रेस की वरिष्ठ पत्रकार ऋतु सरीन को वर्ष 2017 के इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट-इंडिया अवॉर्ड फॉर एक्सिलेंस इन जर्नलिज्म (आईपीआई-इंडिया अवॉर्ड) के लिए चुना गया है।
   ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ साहित्यकार प्रो. चंद्रशेखर कम्बार को साहित्य अकादमी का अध्यक्ष चुना गया।

Business Current Affairs in Hindi

   भारत और ईरान ने दोहरे कर से बचने, वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने और प्रत्यर्पण संधि की पुष्टि करने सहित नौ समझौते पर हस्ताक्षर किये।

India Current Affairs in Hindi

   जम्मू-कश्मीर के समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन ने हिंसा से प्रभावित महिलाओं की जल्द सहायता प्रदान करने के लिये यहां 24 घंटों चालू रहने वाली एक महिला हेल्पलाइन सेवा डब्ल्यूएचएस (181) की शुरुआत की है।
   महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढाते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर मंडल के गांधीनगर स्टेशन को पूरी तरह से महिला संचालित स्टेशन बनाया है। यह स्टेशन देश का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहां हर एक पोस्ट पर महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं। गांधीनगर रेलवे स्टेशन अब देश का दूसरा व राजस्थान का पहला ऑल-वुमन रेलवे स्टेशन बन गया है।
   तेलंगाना सरकार ने डेटा विज्ञान और कृत्रिम इंटेलिजेंस के लिए उत्कृष्ट केंद्र स्थापित करने के लिए नासकॉम से भागीदारी की है।

Obituaries Current Affairs in Hindi

   जानेमाने चिंतक, लेखक और पत्रकार मुजफ्फर हुसैन का लंबी बीमारी के बाद 13 फरवरी 2018 को निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उन्हें 2002 में पद्मश्री से नवाजा गया था। मुजफ्फर हुसैन का जन्म 20 मार्च 1940 को मध्यप्रदेश में हुआ था।
   फ्रांस के जैज वायलिन वादक डिडिअर लॉकवुड की पेरिस, फ्रांस में 18 फरवरी 2018 को दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत्यु हो गई। डिडिएर लॉकवुड 62 वर्ष के थे। 17 वर्ष की उम्र में मैग्मा नामक एक प्रसिद्ध फ्रांसीसी रॉक बैंड में शामिल हो गए थे।
   बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी 54 साल की थीं। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थीं। बॉलिवुड की 'चांदनी' के नाम से मशहूर श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से की थी।

Reports Current Affairs in Hindi

   अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) के अनुसार, भारत 2017 में लगातार तीसरे वर्ष के लिए विश्व का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ घरेलू विमानन बाजार बना रहा है।
   न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई विश्व का 12वां सबसे अमीर शहर है। 15 शहरों की इस सूची में न्यूयॉर्क ने पहला स्थान हासिल किया है।
   इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फोर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) की ‘मिलिट्री बैलेंस 2018’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2017 में 52.5 अरब डॉलर के खर्च के साथ रक्षा बजट के मामले में ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवे स्थान पर पहुंच गया है।
   अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2017 में 81वें स्थान पर है। 180 देशों की इस सूची में न्यूज़ीलैण्ड शीर्ष स्थान पर है।

Sports Current Affairs in Hindi

   देश के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अंचता शरत कमल ने रांची में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में एंथोनी अमलराज को 6-11, 11-6, 15-13, 11-7 से हराया। यह शरत के टेबल टेनिस कैरियर का आठवां राष्ट्रीय खिताब है। पश्चिम बंगाल की सुर्थीता ने महिलाओं का खिताब अपने नाम किया। सुर्थीता ने फाइनल में पीएसपीबी की मनिका बत्रा को 11-4, 11-13, 11-6, 5-11, 11-2, 9-11, 12-10 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
   भारत ने 03 फरवरी 2018 को आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने चौथी बार अंडर 19 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। कोई भी टीम चार बार यह वर्ल्‍डकप नहीं जीत पाई है। इस मामले में भारत के बाद ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍थान आता है जो तीन बार चैंपियन बना है। - पूरा पढ़ें...
   08 फरवरी 2018 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अपना 166वां मैच खेल रही 35 साल की झूलन ने दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज लारा वूलवार्ट को आउट करके अपना 200वां विकेट चटकाया। 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले पहले पुरुष गेंदबाज भारत के कपिल देव थे। - पूरा पढ़ें...
   पुणे के लंबी दूरी के तैराक रोहन मोरे न्यूजीलैंड के उत्तर और दक्षिण द्वीप के बीच कूक स्ट्रेट को तैरकर पार करने वाले पहले एशियाई और सबसे युवा खिलाड़ी बन गये।
   दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने 18 फरवरी 2018 को एटीपी टूर न्यूयार्क ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीन सेट तक चले फाइनल में अमेरिका के सैम क्वैरी को हराकर अपने करियर का चौथा खिताब जीता। एंडरसन ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सैम क्वैरी को 4-6, 6-3, 7-6 से हराया।

2 comments:

Do leave your comment.