Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

8 February 2018

करंट अफेयर्स- 6 फरवरी।

1.कैनेडा के ओंटेरियो प्रांत के कैबिनेट मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कैनेडा के ओंटेरियो प्रांत के कैबिनेट मंत्री के रूप में हरिंदर कौर को नियुक्त किया गया है| हरिंदर कौर ओंटेरियो में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त होने वाली पहली सिख महिला है| इन्हें महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा मंत्रालय दिया गया है| हरिंदर 2014 में ओंटेरियो की लेजिस्लेटिव असेंबली के लिए बर्मटन से चुनी गई थीं।
2. विश्व की सबसे ऊँची हनुमान जी की मूर्ति कहाँ पर तैयार की गई है?
विश्व की सबसे ऊँची हनुमान जी मूर्ति सोलन जिले के सुल्तानपुर में तैयार की गई है| हनुमान जी की यह मूर्ति 151 फिट ऊँची है| इस मूर्ति का निर्माण पद्मश्री मूर्तिकार नरेश कुमार ने करवाया है| वर्तमान में हनुमान जी की सबसे ऊँची 135 फिट की मूर्ति आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित है|


3.  ब्लैक कैट कमांडो फोर्स एनएसजी के डायरेक्टर जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्लैक कैट कमांडो फोर्स एनएसजी के डायरेक्टर जनरल के रूप में सुदीप लखटकिया को नियुक्त किया गया है| सुदीप लखटकिया 1984 बैच के तेलंगाना कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी है| वर्तमान में सुदीप लखटकिया सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत है| ब्लैक केट कमांडो ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड’ के नाम से प्रसिद्ध है| यह आतंकवाद निरोधक बल गृहमंत्री सहित कई वीवीआईपी को सुरक्षा देते है|
4. मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को नियुक्त किया गया है| आनंदीबेन मई 2014 से अगस्त 2016 तक गुजरात की मुख्यमंत्री थी| बाद में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया था|
5.अमेरिका के आर्थिक मामलों का सहायक विदेश मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के आर्थिक मामलों का सहायक विदेश मंत्री के रूप में भारतवंशी वकील मनीषा सिंह को नियुक्त किया गया है| मनीषा सिंह मुख्य काउंसल और सीनेटर डैन सुलिवन की वरिष्ठ नीति सलाहकार के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुकी है|
6. एम शारदा मेनन कौन है?
एम शारदा मेनन भारत में प्रैक्टिस करने वाली सबसे बुजुर्ग सायकियाट्रिस्ट है| एम शारदा मेनन की आयु 94 वर्ष है|
7. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप क्या है?
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप विभिन्न देशों का सहकारी और स्वैच्छिक समूह है, जो उन सामग्रियों, उपकरणों,और प्रौधोगिकीयों के प्रसार को रोकने के कार्य कर रहा है| इस ग्रुप की स्थापना 1985 में की गई थी| इस ग्रुप की स्थापना उस समय की गई थी, जब एक पूर्व इराक द्वारा रासायनिक हथियारों का उपयोग किया गया था| इस ग्रुप का उद्देश्य सदस्यों देशों को उन निर्यातों की पहचान करने में मदद करना है, जिन्हें नियंत्रित किये जाएं की आवश्यकता है, ताकि रासयनिक और जैविक हथियारों के प्रसार को रोका जा सके| हाल ही में भारत भी ऑस्ट्रेलिया ग्रुप का सदस्य बना है| भारत इस ग्रुप का सदस्य बनने वाला 43 वां देश है|
8. “चेकफेक” क्या है?
“चेकफेक” एक मोबाइल एप है, इस एप को दुनिया की किसी भी मुद्रा के असली या नकली होने जांच करने के लिए लांच किया गया है| यह आईओएस और एंड्रॉयड पर काम करता है। स्मार्टफोन की सहायता से इसका इस्तेमाल कर करेंसी नोटों के हाई सिक्युरिटी फीचर जांचे जा सकते हैं।
9. बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को “लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” से कब सम्मानित किया गया था?
बॉलीवुड अभिनेता देवानंद को “लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” से 20 जनवरी 2008 में सम्मानित किया गया था| देवानंद को यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया था|
10. कलिंग युद्ध कब हुआ था?
कलिंग का प्रसिद्ध युद्ध सम्राट अशोक और कलिंग के राजा अनंत नाथन के मध्य 261-262 ईसा पूर्व में भुवनेश्वर से 8 किलोमीटर दक्षिण में दया नदी के किनारे पर हुआ था| इस युद्ध को भारतीय इतिहास का भीषणतम युद्ध कहा जाता है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.