Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

4 January 2018

करंट अफेयर्स- 03 जनवरी।

1. अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत के अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के न्यू जर्सी प्रांत के अटॉर्नी जनरल के रूप में पंजाबी मूल के वकील गुरबीर सिंह ग्रेवाल को नियुक्त किया गया है| ग्रेवाल न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में बतौर सहायक अमेरिकी अटॉर्नी सेवा दे चुके हैं| ग्रेवाल पहले ऐसे सिख-अमेरिकी है, जो राज्य में अटॉर्नी जनरल पद नियुक्त किये गए है|
2. दुनिया की सबसे खड़ी चढ़ाई वाली रेलवे लाइन कहाँ पर बनाई गई है?
दुनिया की सबसे खड़ी चढ़ाई वाली रेलवे लाइन स्विट्ज़रलैंड में बनाई गई है| यह रेलवे लाइन समुद्र तल से 6,227 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसमें संतुलन बनाने के लिए बेलनाकार बोगियां लगाई गई है| यह रेल 743 मीटर की ऊंचाई तक जायेंगी|

3. पहली बार विमान कब उड़ाया गया था?
पहली बार विमान ओरविल राइट और विलबर राइट ने 1933 में उड़ाया था| इन्होनें अपने ग्लाइडर में इंजन और प्रोपेलर लगाकर 12 सेकंड में 120 फीट की दूरी तय की थी।
4. एमवी डैनी एफ टू जहाज कब डूबा था?
एमवी डैनी एफ टू जहाज लेबनान के समुद्री तट पर 17 दिसम्बर 2009 में डूब गया था| इस जहाज के डूबने की वजह से 40 लोगों और 28 हजार से अधिक पशुओं की मौत हो गई थी।
5. डैमियन ग्रीन कौन है?
डैमियन ग्रीन ब्रिटेन की उप-प्रधामंत्री है| हाल ही में इन्हें संसदीय कार्यालय के कंप्यूटर में अश्लील सामग्री पाए जाने के मामले में भ्रामक बयान देने के कारण अपने उप-प्रधामंत्री पद से हटा दिया गया है| इन पर तीस वर्ष छोटी महिला केट माल्टबी ने आरोप लगाया था कि डैमियन ने 2015 में वाटरलू के एक पब में उनके घुटने को छुआ था।
6. बीएल जोशी कौन थे?
बीएल जोशी उत्तर प्रदेश के उपराज्यपाल थे| इन्होनें मेघालय और दिल्ली में राज्यपापाल पद पर भी अपनी सेवाएँ दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. शेक्सपियर ने इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में अपने ‘किंग लियर’ नाटक का पहला मंचन कब किया था?
शेक्सपियर ने इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में अपने ‘किंग लियर’ नाटक का पहला मंचन 26 दिसम्बर 1606 में किया था| शेक्सपियर ने इसी दशक के अंत में रोमियो एंड जूलिएट (1594-1595) और मर्चेंट ऑफ वेनिस (1596-1597) जैसी कालजयी रचनाएं भी लिखीं थी। इन्होनें ने हेमलेट, ओथेलो, किंग लियर, मैकबेथ जैसी सुप्रसिद्ध रचनाएं 1600 के बाद लिखीं थी। 1610 में इन्होनें अपने अंतिम नाटक लिखे थे। शेक्सपियर को ‘फर्स्ट फोलियो’ के नाम से भी जाना जाता है।
8. स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की हत्या कब हुई थी?
स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की हत्या 22 दिसम्बर 1973 में एक कार बम हमले में हुई थी| इस हमले में ब्लांको के अलावा उनके अंगरक्षक और एक ड्राइवर भी मौके पर ही मारे गए थे, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। ये बम हमला एक रिमोट कंट्रोल बम के जरिए किया गया था। विस्फोट से कार की छत सैन फ्रांसिस्को डि बोर्गा के चर्च से आगे एक इमारत की दूसरी मंजिल पर जा गिरी थी।
9. दुनिया का सबसे पुराना डॉल हॉस्पिटल कहाँ पर स्थित है?
दुनिया का सबसे पुराना डॉल हॉस्पिटल पुर्तगाल में स्थित है| इस हॉस्पिटल में हर तरह की खराब हो चुकी डॉल को ठीक करके नया रूप दिया जाता है| यहाँ प्लास्टिक, कांच, मैटल, फेब्रिक से लेकर चीनी-मिट्टी से बनी डॉल्स को ठीक किया जाता है।
10. स्की रिजॉर्ट कुर्माये कहाँ पर स्थित है?
स्की रिजॉर्ट कुर्माये इटली में स्थित है| इस जगह को मॉ ब्लां पर्वत शृंखला का एक बेस भी कहा जाता है| इसे मॉ ब्लां का फुट भी कहा जाता है। स्काईवे मॉ बियान्को नाम की केबल कार 1224 मीटर से 2,755 मीटर की ऊंचाई तक जाती है, इसके तीन चरण होते है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.