1. किस मेले को यूनेस्को की सांस्कृतिक घरोहर सूची में शामिल किया गया है?
भारत के कुंभ मेले को यूनेस्को की सांस्कृतिक घरोहर सूची में शामिल किया गया है| कुंभ मेले को पृथ्वी पर तीर्थयार्त्रियों का सबसे बड़ा समागम माना जाता है| इस मेले का आयोजन इलाहबाद, उज्जैन, हरिद्वार तथा नासिक में किया जाता है| महाकुंभ का आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष में किया जाता है, जबकि प्रयाग और हरिद्वार में प्रत्येक 6 वर्ष बाद अर्द्ध कुंभ का आयोजन किया जाता है|
2. किस देश को ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया गया है?
भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया गया है| ट्रेकोमा आँखों का दीर्धकालिक संक्रमण रोग है| यह ख़राब पर्यावरण और निजी स्वच्छता के अभाव तथा पर्याप्त पानी नही मिलने के कारण होने वाली बीमारी है | यह आँखों की पलकों के नीचे झिल्ली को प्रभावित करती है| इस रोग में रोगी की आँखों की रोशनी चली जाती है|
3. लालजी सिंह कौन थे?
लालजी सिंह बीएचयूके पूर्व कुलपति थे| इन्हें भारत में फादर ऑफ़ डीएनए फिंगर प्रिंट के नाम से भी जाना जाता था। इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. नानाभाऊ पटोले कौन है?
नानाभाऊ पटोले महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया से भाजपा सांसद है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें कृषि संकट से निपटने में सरकार को अक्षम बताते हुए इस्तीफा दिया है|
5. “वी वेयर 8 ईयर्स इन पावर” पुस्तक के लेखक कौन है?
“वी वेयर 8 ईयर्स इन पावर” पुस्तक के लेखक ता-नेहिसी कोट्स है| इस पुस्तक में बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहते हुए लिखे गए आठ लेखों का डोनाल्ड ट्रंप के परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण किया गया है|
6. “किलर्स ऑफ़ द फ्लावर मून” पुस्तक के लेखक कौन है?
“किलर्स ऑफ़ द फ्लावर मून” पुस्तक के लेखक डेविड ग्रैन है| इस पुस्तक में ओक्लाहोमा क्षेत्र में ओसाजे प्रजाति के लोगों की व्यवस्थागत समाप्ति की कहानी है, जो तेल संसाधनों के चलते अमीर होते है| यही उनकी हत्या का भी कारण है| इस पुस्तक में अमेरिकी इतिहास के एक हिस्से को दुबारा वर्णन किया गया है|
7. व्यास सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?
व्यास सम्मान से हिंदी साहित्यकार ममता कालिया को सम्मानित किया गया है| यह सम्मान भारतीय साहित्य के लिए जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य-सम्मान है| ममता कालिया एक प्रमुख भारतीय लेखिका है| इन्होनें आधी सदी के काल खण्ड में उन्होंने 200 से अधिक कहानियों की रचना की है।
8. बैलन डी पुरस्कार का संबंध किस खेल से है?
बैलन डी पुरस्कार का संबंध फुटबॉल से है| यह फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है| हाल ही में बैलन डी पुरस्कार से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सम्मानित किया गया है| रोनाल्डो ने पांचवी बार बैलन डी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रोनाल्डो 4 बार यूरोपियन गोल्डन शू पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र खिलाडी है| लियोनल मेसी को भी पांच बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
9. पाओलो गुएरेरो का संबंध किस खेल से है?
पाओलो गुएरेरो का संबंध फुटबॉल से है| वर्तमान में पाओलो गुएरेरो पेरू फुटबॉल टीम के कप्तान है| हाल ही में पाओलो गुएरेरो पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है, क्योंकि पाओलो डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे| पाओलो को अक्टूबर में ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले के बाद डोपिंग टेस्ट में विफल रहने के बाद निलंबित कर दिया गया था। पेरू ने 1982 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है।
10. अन्तराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस प्रतिवार्ष 7 दिसम्बर को मनाया जाता है| अन्तराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन विमानन सुरक्षा हेतु अन्तराष्ट्रीय मानकों के विकास के लिए जिम्मेदार संयुक्त राष्ट्र संघ का एक भाग है| यह दिवस वायु परिवहन की सुरक्षा और दक्षता को बढ़ावा देने और हवाई परिवहन में अन्तराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन की भूमिका में बारें में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

No comments:
Post a Comment
Do leave your comment.