Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

18 December 2017

करंट अफेयर्स- 13 दिसंबर।

1. किस देश के अन्तराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने 1971 के युद्ध अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई है?
बांग्लादेश के अन्तराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने 1971 के छह युद्ध अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई है| इन्हें 1971 की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान की सेना के साथ हत्याओं, लूट और अत्याचार की घटनाओं में शामिल होने का दोषी पाया गया है। इन्होनें 1971 में बांग्लादेश की आजादी के संघर्ष का विरोध किया था और पाकिस्तान की सेना का साथ दिया था।
2. मेट्रो में सीबीटीसी प्रौधोगिकी तकनीक का उपयोग सर्वप्रथम किस देश में किया गया था?
मेट्रो में सीबीटीसी प्रौधोगिकी तकनीक का उपयोग सर्वप्रथम यूरोप में किया गया था| यह तकनीक स्वचालित ट्रेन नियंत्रण कार्यों को सक्षम कर सकती है| यूरोप में इस तकनीक का उपयोग पूरी तरह से किया गया था तथा मेट्रो ट्रेन सेवाओं को लोको पायलटों के बिना चलाया गया था|

3. ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ क्या है?
‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ एक रेलवे सिग्नल यंत्र है, जो जंक्शनों या क्रासिंग जैसी जगहों पर पटरियों की व्यवस्था के जरिये गाड़ियों को टकराने से रोकता है| हाल ही में रेलवे ने खडगपुर में एशिया का सबसे बड़ा ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ लगाया है| इस तकनीक के जरिये स्टेशन मास्टर मिनटों में ट्रेनों के 800 अलग-अलग रूट सेट करने में सक्षम होंगे| पुराने रूट रिले इंटरलॉकिंग में ऑपरेटर सिर्फ 423 रूट ही सेट कर सकता था|
4. ‘दिशारी’ क्या है?
‘दिशारी’ राजस्थान सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु शुरू की गई निशुल्क मोबाइल एप्लीकेशन सेवा है| इस मोबाइल एप्लीकेशन पर गणित, सामान्य ज्ञान, वर्तमान मामलों, कंप्यूटर, तर्क और अर्थशास्त्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध है|
5. जॉन एफ कैनेडी कौन थे?
जॉन एफ कैनेडी अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे| 22 नवंबर 1963 में टेक्सास के शहर डलास में कैनेडी की हत्या कर दी गई थी| कैनेडी के अंतिम संस्कार में आठ लाख से ज्यादा लोग जुटे थे। वे इतने लोकप्रिय थे कि वाशिंगटन शहर के मध्य में बने हुए सेंट मैथ्यूज कैथेड्रल की तरफ जा रहे काफिले को देखकर हजारों लोग रो रहे थे।अमेरिका के इतिहास में इससे पूर्व कभी भी दुनिया के इतने नेता एक साथ जमा नहीं हुए थे।
6. जॉन हेंड्रिक्स कौन थे?
जॉन हेंड्रिक्स जैज गायक और गीतकार थे| लैम्बर्ट, हेंड्रिक्स और रॉस की तिकड़ी ने “वोकल” गायन शैली को लोकप्रिय बनाया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में एशियन मैराथन चैंपियनशिप में गोल्ड किसने जीता है?
एशियन मैराथन चैंपियनशिप में गोल्ड गोपी थोनाकल ने जीता है| गोपी ने चैंपियनशिप के 16वें सीजन में 2 घंटे 15 मिनट 48 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड जीता है। एशियन मैराथन चैंपियनशिप के एशियन ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप से अलग होने के बाद गोपी यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट हैं।
8. विराट कोहली का संबंध किस खेल से है?
विराट कोहली का संबंध क्रिकेट से है| विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान और महत्वपूर्ण बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्होनें श्रीलंका के विरुद्ध 5वां दोहरा शतक लगाया है| विराट कोहली एक साल में बतौर कप्तान 10 शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है| कोहली ने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
9. हाल ही में “परब त्यौहार” कहाँ पर मनाया जा रहा है?
“परब त्यौहार” ओडिशा में मनाया जा रहा है| परब त्यौहार प्रतिवर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है| इस त्यौहार के अंतर्गत कोरापुट जिले में स्थित संकुलई मंदिर में पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया जाता है| इस त्यौहार का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना और उसे बढ़ावा देना है|
10. हाल ही में ‘थैंक्सगिविंग डे’ कहाँ पर मनाया जा रहा है?
‘थैंक्सगिविंग डे’ अमेरिका में मनाया जा रहा है| यह प्रतिवर्ष नवंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है| इसमें लोग अच्छी फसल के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते है| सबसे पहले ‘थैंक्सगिविंग डे’ 1621 में मनाया गया था|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.