Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

18 December 2017

करंट अफेयर्स- 10-11 दिसंबर।

1. किस राज्य में ‘नवकृष्णा चौधरी सींचा उन्नयन’ योजना शुरू की गई है?
ओडिशा में ‘नवकृष्णा चौधरी सींचा उन्नयन’ योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत कुल 14 प्रमुख और 284 मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत कमान क्षेत्र को पुनर्जीवित किया जायेगा| नवकृष्णा चौधरी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे|
2. किस राज्य में एक परजीवी पौधा पाया गया है?
नागालैंड में एक परजीवी पौधा पाया गया है| इस पौधे में कोई फ्लोरोफिल नही है तथा यह पौधों की अन्य प्रजातियों को खाकर जीवित रहता है| इस पौधे की प्रजाति का नाम नागाओं की कोन्याक जनजाति के सम्मान में “ग्लियादोविया कोंयाकियानोरुम” रखा गया है|

3. ‘डोंगफेंग-41’ क्या है?
‘डोंगफेंग-41’ चीन द्वारा निर्मित मिसाइल है| यह मिसाइल मैक-10 से भी ज्यादा तीव्र गति वाली मिसाइल है| ‘डोंगफेंग-41’ तीन स्तरीय ठोस ईधन मिसाइल है और इसमें 12,000 किलोमीटर की मारक क्षमता है| यह मिसाइल 10 परमाणु हथियारों को एक साथ ले जा सकती है और अलग-अलग जगह निशाना लगा सकती है|
4. “उदय योजना” क्या है?
“उदय योजना” भारत की विधुत वितरण करने वाली कंपनियों के आर्थिक पुरुत्थान के लिए शुरू की गई योजना है| इस योजना का उद्देश्य राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की घाटे में चल रही विधुत वितरण कंपनियों को घाटे से उबारने एवं उनकी वितीय स्थिति को सुद्रढ़ बनाना है|
5. मार्गरेट थैचर कौन थी?
मार्गरेट थैचर ब्रिटिश प्रधानमंत्री थी| मार्गरेट थैचर को उनकी कैबिनेट ने दूसरी बार पार्टी नेता बनाने पर अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया था। इस कारण थैचर को 22 नवंबर 1990 में इस्तीफा देना पड़ा था। थैचर ने शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए बच्चों को स्कूल में दिए जाने वाले दूध पर रोक लगा दी थी। इस कारण इन्हें ‘दूध छीनने वाली’ भी कहा जाने लगा था।
6.  गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार से प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल को सम्मानित किया गया है| इनके कविता संग्रह- ‘पहाड़ पर लालटेन’, ‘घर का रास्ता’, ‘हम जो देखते है’, आवाज भी एक जगह है’, नए युग में शत्रु’ बहुत प्रसिद्ध है| डबराल को साहित्य अकादमी पुरस्कार और हिंदी अकादमी के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
7. भारत और म्यांमार के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत और म्यांमार के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास मेघालय में आयोजित किया गया है| यह भारत और म्यांमार के मध्य अपनी तरह का पहला सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है| इस प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य पड़ोसी देशों की सेनाओं के साथ घनिष्ठ संबंधो का निर्माण और प्रचार-प्रसार करना तथा संयुक्त राष्ट्र शांति संगठित भूमिकाओं और कार्यों में म्यांमार सेना अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है|
8.विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन मेक्सिको सिटी में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन का उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कैंसर से लड़ने के लिए नए अनुसंधान और प्रोधोगिकियों को प्रोत्साहित करना है|
9. बूढ़ी दिवाली कहाँ पर मनाई जा रही है?
बूढ़ी दिवाली हिमाचल प्रदेश में मनाई जा रही है| बूढ़ी दिवाली को ‘मशराली’ के नाम से नाम मनाया जाता है| यह दिवाली के एक माह बाद अमावस्या को मनाई जाती है| इसमें ग्रामीण परोकड़िया गीत, विरह गीत भयूरी, रासा, नाटियां, स्वांग के साथ साथ हुड़क नृत्य करके बूढी दीवाली मनाते हैं| बूढी दिवाली के त्यौहार पर बढ़ेचू नृत्य करने की परंपरा भी है जबकि कुछ गांव में अर्ध रात्रि के समय एक समुदाय के लोगों द्वारा बुड़ियात नृत्य करके देव परंपरा को निभाया जाता है। ग्रामीण इस त्यौहार पर अपनी बेटियों और बहनों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हैं।
10. विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व टेलीविजन दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है| टेलीविजन विश्व में जनमत तथा सार्वजानिक राय बनाने, समाचार तथा सूचना प्रसारित करने, वाद-विवाद, चर्चाएँ आयोजित करने एवं विश्व में शांति स्थापना, विकास आदि संबंधी संदेश का सशक्त माध्यम है| यह दिवस दुनिया भर की समस्याओं तथा ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.