Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

5 November 2017

भारतीय रेलवे क्षेत्र, स्थापना वर्ष एवम उनके मुख्यालय।

भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है तथा एकल प्रबंधनाधीन यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह पिछले 106 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य संघटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, इसके 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं।

भारत में रेलों की शुरुआत:

भारत में रेलों की शुरुआत 1853 में अंग्रेजों द्वारा अपनी प्राशासनिक सुविधा के लिये की गयी थी परंतु आज भारत के ज्यादातर हिस्सों में रेलवे का जाल बिछा हुआ है और रेल, परिवहन का सस्ता और मुख्य साधन बन चुकी है। सन् 1853 में बहुत ही मामूली शुरूआत से जब पहली अप ट्रेन ने मुंबई से थाणे तक (34 कि॰मी॰ की दूरी) की दूरी तय की थी।



भारतीय रेलवे क्षेत्र, स्थापना वर्ष एवम उनके मुख्यालयों की सूची:-
नाम स्थापना मुख्यालय मण्डल
उत्तर रेलवे 14 अप्रैल, 1952 दिल्ली अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद
पूर्वोत्तर रेलवे 1952 गोरखपुर इज्जत नगर, लखनऊ, वाराणसी
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 1958 गुवाहाटी अलीपुर द्वार, कटिहार, लामडिंग, रंगिया, तिनसुकिया
पूर्व रेलवे अप्रैल, 1952 कोलकाता हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मालदा
दक्षिणपूर्व रेलवे 1955 कोलकाता आद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर, राँची
दक्षिण मध्य रेलवे 02 अक्टूबर, 1966 सिकंदराबाद सिकंदराबाद, हैदराबाद, गुंटकल, गुंटूर, नांदेड़, विजयवाड़ा
दक्षिण रेलवे 14 अप्रैल, 1951 चेन्नई चेन्नई, मदुरै, पालघाट, तिरुचुरापल्ली, त्रिवेंद्रम, सलेम (कोयंबतूर)
मध्य रेलवे 05 नवंबर, 1951 मुंबई मुंबई, भुसावल, पुणे, शोलापुर, नागपुर
पश्चिम रेलवे 05 नवंबर, 1951 मुंबई मुंबई सेंट्रल, वदोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट, भावनगर
दक्षिण पश्चिम रेलवे 01 अप्रैल, 2003 हुबली हुबली, बैंगलोर, मैसूर
उत्तर पश्चिम रेलवे 01 अक्टूबर, 2002 जयपुर जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर
पश्चिम मध्य रेलवे 01 अप्रैल, 2003 जबलपुर जबलपुर, भोपाल, कोटा
उत्तर मध्य रेलवे 01 अप्रैल, 2003 इलाहाबाद इलाहाबाद, आगरा, झांसी
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे 01 अप्रैल, 2003 बिलासपुर बिलासपुर, रायपुर, नागपुर
पूर्व तटीय रेलेवे 1 अप्रैल, 2003 भुवनेश्वर खुर्दा रोड, संबलपुर, विशाखापत्तनम
पूर्वमध्य रेलवे 01 अक्टूबर, 2002 हाजीपुर दानापुर, धनबाद, मुगलसराय, समस्तीपुर, सोनपुर
कोंकण रेलवे† 26 जनवरी, 1998 नवी मुंबई कोई नहीं


भारतीय रेलवे से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

    भारतीय रेल, एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है तथा यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
    वर्तमान केंद्रीय रेलवे मंत्री- सुरेश प्रभु और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष है- ए.के. मित्तल.
    इस 1376000 समय इंडियन रेलवे में लाख कर्मचारी है।
    यह न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है बल्कि बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्‍ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है।
    राष्‍ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है।
    यह लोगों के आने जाने के लिए बड़ा ही आदर्श एवं उपयुक्त है, बड़ी मात्रा में वस्तुओं को लाने ले जाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए अत्यन्त उपयुक्त है।
    यह देश की जीवन धारा है और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इनका महत्वपूर्ण स्थान है। सुस्थापित रेल प्रणाली देश के दूरतम स्‍थानों से लोगों को एक साथ मिलाती है और व्यापार करना, दृश्य दर्शन, तीर्थ और शिक्षा संभव बनाती है।
    यह जीवन स्तर सुधारती है और इस प्रकार से उद्योग और कृषि का विकासशील त्वरित करने में सहायता करता है।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.