Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

13 November 2017

बीसीसीआई पुरस्कार (अवार्ड्स) 2017 से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची।



बीसीसीआई पुरस्कार समारोह 2017:

बीसीसीआई द्वारा 08 मार्च को आयोजित बीसीसीआई पुरस्कार समारोह 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ‘साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर’ को मिलने वाले प्रतिष्ठित “पाली उमरीगर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया, जबकि ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को ‘द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ के लिए “दिलीप सरदेसाई पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। वर्ष 2011-12 और 2014-15 के बाद कोहली को तीसरी बार इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। विराट कोहली खेल के तीनों प्रारूपों में भारत के शीर्ष स्कोरर रहे थे। विराट कोहली इस पुरस्कार को तीसरी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी है। रविचंद्रन अश्विन भी दिलीप सरदेसाई पुरस्कार दूसरी बार हासिल करने वाली पहले क्रिकेटर बने है। इन पुरस्कारों में उनके अलावा कई लीजेंड्स और घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया।



बीसीसीआई द्वारा सम्मानित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

    कर्नल सीके नायडु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड: राजिन्द्र गोयल, पद्माकर शिवाल्कर।
    बीसीसीआई महिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड: शनथा रंगास्वामी (लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी)।
    बीसीसीआई विशेष अवार्ड: वीवी कुमार, रमाकांत देसाई।
    पोली उमरीगर अवार्ड: विराट कोहली (इस पुरस्कार को तीसरी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी)।
    दिलीप सरदेसाई अवार्ड (वेस्टइंडीज सीरीज 2016 में श्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर के लिए): रविचंद्रन अश्विन (इस पुरस्कार को दूसरी बार हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी)।
    लाला अमरनाथ अवार्ड (2015-16 रणजी ट्रॉफी में श्रेष्ठ ऑलराउंडर के लिए): जलज सक्सेना, मध्य प्रदेश।
    लाला अमरनाथ अवार्ड (घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिता के लिए): अक्षर पटेल, गुजरात।
    माधवराव सिंधिया अवार्ड (2015-16 रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के लिए): श्रेयस अय्यर, मुंबई।
    माधवराव सिंधिया अवार्ड (2015-16 रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए): शाहबाज नदीम, झारखण्ड।
    एमए चिदम्बरम ट्रॉफी (कर्नल सीके नायडु अंडर 23 ट्रॉफी 2015-16 में सर्वोच्च स्कोरर के लिए): जय बिस्ट, मुंबई।
    एमए चिदम्बरम ट्रॉफी (कर्नल सीके नायडु अंडर 23 ट्रॉफी 2015-16 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए): सत्यजीत बछाव, महाराष्ट्र।
    एनकेपी साल्वी अवार्ड (अंडर 19 कूचबिहार ट्रॉफी 2015-16 में सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ी के लिए): अरमान जाफर, मुंबई।
    एनकेपी साल्वे अवार्ड (अंडर 19 कूचबिहार ट्रॉफी 2015-16 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए): निनद राथवा, बड़ौदा।
    राजसिंह डूंगरपुर अवार्ड (अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2015-16 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के लिए): अभिषेक शर्मा, पंजाब।
    राजसिंह डूंगरपुर अवार्ड (अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2015-16 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए): अभिषेक शर्मा, पंजाब।
    जगमोहन डालमिया अवार्ड (2015-16 में श्रेष्ठ वरिष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए): मिताली राज, रेलवे।
    जगमोहन डालमिया अवार्ड (2015-16 में श्रेष्ठ जूनियर महिला खिलाड़ी के लिए): दीप्ति शर्मा, उत्तर प्रदेश।
    घरेलू क्रिकेट में श्रेष्ठ अम्पायर: नितिन मेनन।
    बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों में श्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट संघ।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.