Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

8 November 2017

करंट अफेयर्स- 07 नवंबर।

1. पर्यावरण सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पर्यावरण सचिव के रूप में सी.के. मिश्रा को नियुक्त किया गया है| मिश्रा बिहार कैडर के 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में मिश्रा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में खाघ सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
खाघ सचिव के रूप में रविकांत को नियुक्त किया गया है| रविकांत 1984 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी है| वर्तमान में रविकांत मिनिस्ट्री ऑफ़ शिपिंग में सचिव पद पर कार्यरत है|
3. रंजीत कुमार कौन है?
रंजीत कुमार भारत दूसरे सर्वोच्च कानूनी अधिकारी सॉलिसिटर जरनल है| रंजीत कुमार को संवैधानिक और टैक्स से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है| रंजीत गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामलों में गुजरात सरकार के वकील रहे थे| इन्होनें कई अहम मामलों में एमाइकस क्यूरे (न्याय मित्र) की भूमिका भी निभा चुके है| हाल ही में इन्होनें सॉलिसिटर जरनल से पद इस्तीफा दे दिया है|

4. “इंद्र-2017” क्या है?
“इंद्र-2017” भारत और रूस की सेनाओं के तीनों अंगो के बीच हाल ही में आयोजित किया गया पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास है| पिछले नौ इंद्र अभ्यासों के दौरान दोनों देशों के बीच बारी-बारी से सेना का एक ही अंग भाग लिया करता था, लेकिन इस वर्ष इस अभ्यास में सभी तीनों सशस्त्र सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना को सम्मिलित किया गया है| इस अभ्यास के लिए भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व टास्क फ़ोर्स कमांडर मेजर जनरल एन डी प्रसाद कर रहे है|
5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद क्या है?
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद समूचे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन से जुड़े मामलों का निराकरण करने वाली सर्वोच्च संस्था है| इसकी स्थापना यूएन महासभा द्वारा 2006 में की गई थी| इसमें 47 सदस्य है| इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है|
6. हाल ही में मैन बुकर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
मैन बुकर पुरस्कार से अमेरिकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स को सम्मानित किया गया है| सॉन्डर्स को यह पुरस्कार ‘लिंकन इन बार्दो’ उपन्यास के लिए दिया गया है| सॉन्डर्स पॉल बिटी के बाद मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमेरिकी लेखक है| सॉन्डर्स की इस पुस्तक में अब्राहम लिंकन के 11 साल के बेटे विली की मौत का वर्णन किया गया है|
7. हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब किसने जीता है?
डेनमार्क ओपन का खिताब भारत के किदांबी श्रीकांत ने जीता है| श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के ली ह्यून इल को 21-10, 21-5 से हारकर यह ख़िताब जीता है। यह श्रीकांत का इस साल का तीसरा सुपर सीरीज खिताब है। वे इस साल सबसे ज्यादा सुपर सीरीज ख़िताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीकांत ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के खिताब जीते थे जबकि सिंगापुर ओपन में वे उपविजेता रहे थे।
8. हाल ही में एशिया हॉकी कप का ख़िताब किसने जीता है?
एशिया हॉकी कप का ख़िताब भारत ने जीता है| भारत ने एशिया हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार यह ख़िताब जीता है| भारत ने 10 साल बाद एशिया हॉकी कप जीता है| भारत अब तक सबसे अधिक बार एशिया कप जीतने के मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने भी यह ख़िताब तीन बार जीता है। चार खिताब के साथ दक्षिण कोरिया नंबर एक पर स्थित है।
9. नाक की पहली प्लास्टिक सर्जरी कब की गई थी?
नाक की पहली प्लास्टिक सर्जरी 23 अक्टूबर 1816 में की गई थी| यह सर्जरी ब्रिटेन में लंदन के मशहूर राइनोप्लास्टिक सर्जन जोसेफ कॉन्सटेंटाइन कार्प्यू ने पहली आधुनिक सर्जरी की थी। यह ऑपरेशन इंग्लैंड के ड्यूक ऑफ यॉर्क अस्पताल में भर्ती एक ब्रिटिश सेना अधिकारी की नाक का किया गया था।
10. गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
गरीबी उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.