Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

23 October 2017

करंट अफेयर्स- 19-20 अक्तूबर।

1. किस राज्य में “मथरू पूर्णा” योजना शुरू की गई है?
कर्नाटक में “मथरू पूर्णा” योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत कर्नाटक की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन तथा महिलाओं को आंगनवाडी केन्द्रों पर काउंसलिंग जैसी सुविधाएँ दी जायेंगी| इस योजना के तहत लौह फोलिक एसिड की गोलिया भी दी जायेंगी और गर्भवती महिलाओं के गर्भवधि वजन की निगरानी भी की जायेगी| इसमें महिलाओं को गर्भावस्था के शुरू होने से प्रसव के छह माह बाद तक भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा|
2. ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष के रूप में ब्रेंडा हेल को नियुक्त किया गया है| ब्रेंडा हेल ब्रिटेन के सर्वोच्च न्यायालय केअध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में ब्रेडा हेल सर्वोच्च न्यायालय में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत है| ब्रेडा हेल शीर्ष अपीलीय न्यायाधीश तथा सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी है|

3.किस राज्य सरकार की पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया गया है?
उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया गया है| ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शुमार है| उत्तर प्रदेश की ‘टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ सूची में इस बार गोरखधाम मंदिर तथा गोरखपुर की देवी पाटन शक्ति पीठ को स्थान दिया गया है| इसमें दो पेज सीएफ गोरखधाम मंदिर को दिए गए है, जिसमें गोरखधाम मंदिर का फोटो, इतिहास और उसके महत्व का वर्णन किया गया है|
4. “सिबिर” क्या है?
“सिबिर” विश्व का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संचालित बर्फ तोड़ने वाला जहाज है| यह दो परमाणु रिएक्टरों द्वारा संचालित है और तीन मीटर तक मोटी बर्फ तोड़ने में सक्षम है| इस जहाज का कार्य रूसी जहाजों जो एशिया को गैस देते है, का रास्ता साफ करना है| यह जहाज उत्तरी सागर रूट में महत्वपूर्ण शिपिंग लेन खोलने के लिए रोजाटोम स्टेट परमाणु ऊर्जा निगम विकसित किया गया है|
5. हनुमंत मोरेश्वर मराठे कौन थे?
हनुमंत मोरेश्वर मराठे प्रसिद्ध मराठी लेखक और पत्रकार थे| इन्हें “हा मो’ के रूप में जाना जाता है| इन्होनें कई किताबें लिखी है, जिनमें ‘निस्पर्ण वृक्षवर भर दापरी’ इनकी सबसे लोकप्रिय किताब है| इन्होनें तरुण भारत और किर्लोस्कर पत्रिका में भी कार्य किया था| इनका निधन हो गया है|
6. “टर्टल्स ऑल द वे डाउन” पुस्तक के लेखक कौन है?
“टर्टल्स ऑल द वे डाउन” पुस्तक के लेखक जॉन ग्रीन है| इस पुस्तक में ओब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित बच्ची शहर ने अरबपति नागरिक के गायब होने की जांच कैसे करती हैं का वर्णन किया गया है|
7. “बेस्ट टूरिस्ट गाइड” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
“बेस्ट टूरिस्ट गाइड” पुरस्कार से श्रीमती रामा खांडावाला को सम्मानित किया गया है| रामा खांडावाला सुभाष चन्द्र बोस इंडियन नेशनल आर्मी में एक रंगरूट के पद पर भर्ती हुई थी| उसके बाद रामा रंगून और बर्मा में रानी झाँसी रेजिमेंट की दूसरी लेफ्टिनेंट बनी थी|
8. साहित्य के नोबल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
साहित्य के नोबल पुरस्कार से ब्रिटिश उपन्यासकार काजुओ इशिगुरो को सम्मानित किया गया है| इनके दो उपन्यास 1982 का ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स’ और 1986 का ‘एन आर्टिस्ट ऑफ फ्लोटिंग वर्ल्ड’ द्वितीय विश्व युद्ध के कुछ साल बाद के नागासाकी पर ही आधारित थे। इन्हें मैन बुकर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है|
9. पोप जॉन पॉल द्वितीय व्हाइट हाउस कब पहुंचे थे?
पोप जॉन पॉल द्वितीय व्हाइट हाउस 6 अक्टूबर 1979 में पहुंचे थे| यह पहला मौका था जब सर्वोच्च ईसाई धर्मगुरु अमेरिकी राष्ट्रपति भवन गए थे| उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति जिम कार्टर थे| अभी तक तीन पोप ने ही अमेरिकी राष्ट्रपति भवन की यात्रा की है| पोप बेनेडिक्ट दूसरे तथा पोप फ्रांसिस व्हाइट हाउस पहुँचने वाले तीसरे पोप है| पोप जॉन पॉल द्वितीय की एक झलक पाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के बाहर 6,000 लोग इकट्ठा हुए थे|
10. अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस प्रतिवर्ष 30 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सेंट जेरोम के पर्व पर मनाया जाता है, बाइबिल अनुवादक को अनुवादकों के संरक्षक संत माना जाता है| इस वर्ष का अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद का विषय “अनुवाद और विविधता” रखा गया है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.