Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

15 October 2017

करंट अफेयर्स- 14 अक्तूबर।

1. हाल ही में किस देश में समलैंगिकों के विवाह का कानून लागू किया गया है?
जर्मनी में समलैंगिकों के विवाह का कानून लागू किया गया है| 30 जून 2017 को समलैंगिक विवाह से जुड़े विधेयक को जर्मनी की संसद ने 226 के मुकाबले 393 मतों से पारित किया था। इसके साथ ही जर्मनी समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने वाला विश्व का 23वां और यूरोप का 15वां देश बनगया है। यह विधेयक समलैंगिक जोड़े को बच्चे को गोद लेने का भी अधिकार देता है।


2. हाल ही में किस देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है?
ऑस्ट्रिया में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है| ऑस्ट्रिया में अब सार्वजनिक स्थानों, इमारतों में बुर्का पहनने पर रोक रहेगी लेकिन विशेष अवसरों पर इस प्रतिबंध में छूट रहेगी। बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य खुले समाज को बढ़ावा देना है|
3. हाल ही में हैकप्रूफ क्वांटम कम्युनिकेशन ट्रंक लाइन की शुरुआत कहाँ पर की गई है?
हैकप्रूफ क्वांटम कम्युनिकेशन ट्रंक लाइन की शुरुआत चीन में की गई है| यह 2000 किमी लंबी ट्रंक लाइन बीजिंग को शंघाई से जोडती है| हैकप्रूफ क्वांटम कम्युनिकेशन अल्ट्रा-हाई सिक्यूरिटी टेक्नोलॉजी से लैस है| इसके जरिए हो रहे सूचना प्रवाह को इंटरसेप्ट या वायरटैप या क्रैक करना असंभव है|
4. ‘इंटरपोल’ क्या है?
‘इंटरपोल’ को अन्तराष्ट्रीय पुलिस संगठन के नाम से जाना जाता है| यह अन्तराष्ट्रीय संस्था है, जो विभिन्न देशों के पुलिस के बीच सहयोग करके अन्तराष्ट्रीय अपराधियों को पकडती है| हाल ही में इंटरपोल महासभा में नए सदस्य के रूप में फिलिस्तीन राज्य को शामिल किया गया है| वर्तमान में इस संगठन में सदस्य देशों की संख्या 192 हो गई है|
5. पीपी एंथोनी कौन थे?
पीपी एंथोनी महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच थे| एंथोनी के मार्गदर्शन में भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने 1999 में चार देशों के टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी, तथा जूनियर एशिया कप में कांस्य पदक भी जीता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. सूर्यमणी पांडा कौन थे?
सूर्यमणी पांडा वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे| इन्होनें 1942 में भारत छोडो आंदोलन में भाग लिया था| ब्रिटिश राज के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए इन्हें कैद कर लिया गया था| वर्तमान में पांडा अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम समिति के उपाध्यक्ष और राज्य स्वतंत्रता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में इंटरनेशनल बिजनेस पर्सन ऑफ इयर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
इंटरनेशनल बिजनेस पर्सन ऑफ इयर पुरस्कार से भारतीय आंत्रप्रेन्योर बीरेंद्र ससमल को सम्मानित किया गया है| बीरेंद्र ससमल को यह पुरस्कार अफ्रीका में इनोवेशन आईटी सोल्यूशन लाने के लिए दिया गया है|
8. अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारत में वृद्धों की सेवा और उनकी रक्षा के लिए कई क़ानून और नियम बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने भारत में वरिष्‍ठ नागरिकों के आरोग्‍यता और कल्‍याण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1999 में वृद्ध सदस्‍यों के लिए राष्‍ट्रीय नीति तैयार की है। यह दिवस वृद्धजनों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार को अन्याय को समाप्त समाप्त करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. विश्व आवास दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व आवास दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है| यह दिवस पहली बार 1986 में मनाया गया था, जिसका विषय “आवास मेरा अधिकारी है” रखा गया था| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में छोटे-बड़े शहरों और महानगरों में आवास की स्थिति, घटती जगह और सबको छत की आवश्यकता तथा मौलिक अधिकार को रेखांकित करना है|
10. गिनी फ़्रांस के कब्जे से कब आजाद हुआ था?
गिनी फ़्रांस के कब्जे से 2 अक्टूबर 1958 को आजाद हुआ था| गिनी पश्चिम अफ़्रीकी में स्थित है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था| अर्द्ध चंद्राकार आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है। अंदरूनी हिस्सों में उत्तरी सीमा पर सेनेगल और उत्तर और उत्तर-पूर्व में माली है। देश के मध्य से बहने वाली नाइजर नदी से जल परिवहन भी होता है। गिनी की राजधानी कोनाक्री है, जो उसका सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सरकार का मुख्यालय भी

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.