Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

11 October 2017

करंट अफेयर्स- 10 अक्तूबर।

1. हाल ही में किस देश ने अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है?
लीबिया ने अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है| लीबिया ने यह प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस आदेश के जवाब में लगाया है, जिसमें अमेरिका ने लीबिया सहित आठ देशों के नागरिकों के अपने यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लीबिया ने अमेरिका पर अपने नागरिकों को उन्हीं आतंकियों की श्रेणी में रखने का आरोप लगाया है, जिनसे लीबिया की सेना लोगों की मदद से लड़ रही है।
2. हाल ही में जलीय रबड़प्स सृप की खोज कहां की गई है?
जलीय रबड़प्स सृप की खोज पश्चिमी घाट के उत्तरी क्षेत्र में की गई है| यह सृप सामान्यत: महाराष्ट्र, गोवा एवं उत्तरी कर्नाटक में पाया जाता है| इस सांप को 1863 में ओलिव वन सांप के रूप में जाना जाता था| यह भारत के स्थानीय सृप है तथा इसकी दो प्रजातियां ओलिव फ़ॉरेस्ट रबाडॉप्स जैविक और बियर रंग वाले होते है|


3. ‘स्कॉटिश डॉन’ क्या है?
‘स्कॉटिश डॉन ब्रिटेन का रुदिवादी संगठन है| हाल ही में ब्रिटेन ने ‘स्कॉटिश डॉन’ पर आतंकी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया है| यह संगठन नियो नाजी ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जो इस छद्म नाम से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में सक्रिय पाया गया है। हाल ही में ब्रिटिश पुलिस ने इस संगठन से जुड़े उन समूहों का भंडाफोड़ किया था, जिन्होंने हाल ही में हुए आतंकी हमलों में किसी न किसी रूप से आतंकियों की मदद की थी।
4. पोप जॉन द्वितीय कौन थे?
पोप जॉन द्वितीय कैथोलिक ईसाईयों के धार्मिक गुरु थे| पोप जॉन द्वितीय आयरलैंड का दौरा करने वाले पहले व्यक्ति थे| यह 29 सितंबर 1979 में आयरलैंड दौरे पर गए थे| पोप ने आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी| पोप ने अपने भावनात्मक भाषण में कहा , कि मै अपने घुटनों पर बैठकर आपसे अपील करता हूं कि आप हिंसा का रास्ता छोड़ दें और शांति के रास्ते पर वापस जाये|
5. टॉम आल्टर कौन थे?
टॉम आल्टर बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता थे| टॉम उन गिने-चुने विदेशी अभिनेताओं में से थे, जो अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी और उर्दू पर भी बेहतरीन पकड के लिए जाने जाते थे| इन्हें हिंदी सिनेमा के अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| इन्होनें ‘द लॉन्गेस्ट रेस, ‘रीन-रन एट रिएल्टो और ‘द बेस्ट इन द वर्ल्ड’ नामक पुस्तके भी लिखी है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में ग्लोबल गोल्स पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
ग्लोबल गोल्स पुरस्कार से रिया शर्मा को सम्मानित किया गया है| रिया को यह पुरस्कार एसिड हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए दिया गया है| रिया ने एसिड हमले में पीड़ित लोगों के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी| रिया ग्लोबल गोल्स पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय है|
7. कुमार संगकारा का संबंध किस खेल से है?
कुमार संगकारा का संबंध क्रिकेट से है| संगकारा श्रीलंका के पूर्व कप्तान है| हाल ही में संगकारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है| संगकारा ने काउंटी अभियान में आठ शतकों और 106.50.के औसत से 1,491 रन बनाये है| संगकारा ने 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संगकारा सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। संगकारा ने 259 मैचों के अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 52.41 के औसत से 20862 रन बनाए जिसमें 64 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं।
8. लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस सर्विस का गठन कब किया गया था?
लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस सर्विस का गठन 29 सितंबर 1829 में किया गया था| यह मेट्रोपॉलिटन पुलिस एक्ट 1829 के तहत बनाई गई थी। महानगर से जुड़ी होने के कारण इस पुलिस के अफसरों को ‘बॉबीज’ के नाम से पुकारा जाने लगा था। 1839 में यह पुलिस तब और मजबूत हो गई,जब मरीन पुलिस फोर्स (समुद्री पुलिस बल) को भी इसके साथ जोड़ दिया गया था। जनवरी 2012 तक मेट्रोपॉलिटन पुलिस के संचालन का जिम्मा लंदन मेयर के पास था, जो अपने पुलिस एवं अपराध नाम के कार्यालय(एमओपीएसी) से इसे चलाते थे। वर्तमान में डिप्टी मेयर सोफी लिंडेन का दफ्तर इस जिम्मेदारी को निभा रहे है।
9. इराक ने ईरान पर हमला कब किया था?
इराक ने ईरान पर हमला 22 सितंबर 1980 में किया था| इस हमले के ईरान के कई फौजी ठिकानों और हवाईअड्डों पर भारी बमबारी की गई थी| यह युद्ध 8 साल तक चला इसमें 4 लाख से अधिक लोग मारे गए थे| इस झगड़े की जड़ दोनों देशों के बीच अल अरब की खाड़ी थी, जो निर्यात के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण थी। इस पर अपना अधिकार जता रहे दोनों देशों के बीच 1980 में अगस्त के आखिरी हफ्ते से ही छिटपुट झड़पें हो रही थीं। इसके बाद इराक ने जोरदार हमला कर दिया। दरअसल, इस लड़ाई को शुरू करने वाले सद्दाम हुसैन को उम्मीद थी कि आतंरिक क्रांति के बाद ईरान अव्यवस्था से जूझ रहा है और युद्ध में हार सकता है। पर उनका अंदाजा गलत निकला। दोनों देशों की यह लड़ाई संयुक्त राष्ट्र के बीच बचाव के बाद 1988 में खत्म हुई थी।
10. वैश्विक समुद्र दिवस कब मनाया जाता है?
वैश्विक समुद्र दिवस प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है| इस दिवस का मनाने का उद्देश्य शिपिंग और लॉजिस्टिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को शामिल करके वैश्विक समुदाय का इस क्षेत्र की और ध्यान केन्द्रित करना है| इस वर्ष का वैश्विक समुद्र दिवस का विषय “जहाजों, बंदरगाहों एवं लोगों को आपस में जोड़ना” रखा गया है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.