Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

30 September 2017

हिमाचल प्रदेश परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न।

✓ दुलची दर्रा हिमाचल के किस जिले में स्थित है =कुल्लू जिले में।


✓ झांझर नृत्य हिमाचल प्रदेश   के किस जिले से सम्बंधित है = चंबा जिले से।


✓ हिमाचल प्रदेश का प्रथम उपराजयपाल कौन था --मेजर जनरल हिम्मत सिंह।





✓ हिमाचल प्रदेश का प्रथम मुख्य आयुक्त कौन था =N.C.मेहता।


✓   ब्यास नदी धौलाधार पर्वत  श्रृंखला को किस स्थान पर काटती है =लारजी नामक स्थान पर।


✓ कोन सा पहाड़ी दर्रा मंडी और कुल्लू जिलों को जोड़ता है =दुलची दर्रा।


✓ कुल्लू के निरमंड इलाके से कौन सा ऋषि जुड़ा है =परशुराम ऋषि।


✓ चमेरा  झील हिमाचल के किस जिले से जुडी है  =चम्बा जिले से।


✓ 'अर्की की गोरखा विजय' के लेखक  कौन है =U.S.परमार।


✓ गुगा मण्डली किस दिन गांव गांव जाकर गुगा गाथा के गान की शुरुआत करती है =रक्षाबंधन के दिन।


✓ मई 1815 में किस किले के पास अंग्रेजों और गोरखों में युद्ध हुआ जिसमें भक्ति थापा मारा गया =मलाओं के किले में।


✓ काँगड़ा रियासत के किस राजा ने अपनी बेटी का  विवाह ध्यान सिंह के बेटे से करने से मना कर दिया और महाराजा रणजीत सिंह के क्रोध से अपनी जान और मान बचाने  के लिए उसे भागना पड़ा था =- अनिरुद्ध चंद।


✓  कहलूर का कोन सा राजा निसंतान मर गया और उस की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार के लिए संघर्ष हुवा। =खड़क चन्द।


✓ किस  वर्ष के आसपास लाहुल पर सिखों ने अधिकार किया था।=-1814-15 में।


✓ 1857  में जतोग छावनी में  गोरखा रेजिमेंट  के विद्रोह का  नेतृत्व किसने किया था --सूवेदार भीम सिंह ने।


✓ पहाड़ी गाँधी बाबा कांशी राम का जन्म स्थान कौन सा है =डाडा सिबा (काँगड़ा ) में।


✓ किस सिख गुरु ने कहलूर की रानी से तीन गांव लिए और मखोवाल गांव जो बाद में आंनदपुर साहिब के नाम से जाना जाने लगा को अपना निवास स्थान बनाया। =-गुरु तेगबहादुर ने।


✓ किस रियासत ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों मदद नहीं की ==बुशहर रियासत ने।


✓ सिरमौर रियासत के किस राजा ने अपने प्रशासन को अंग्रेजों की पद्धति पर ढालने की कोशिश की =शमशेर प्रकाश  ने।


✓ चम्बा रियासत के  राजा ने किस वर्ष अपनी रियासत के लगभग सारे वन पट्टे (LEASE) पर दे दिए =1846 में।


✓ शिमला जिले के कुछ भागों में काल्टा ,तेगटा ,गांगटा,झारटा आदि उपनाम किस आधार पर रखे जाते है =वंशज के मुखिया के  नाम पर।


✓ हिमाचल में  समाजिक वानिकी परियोजना कब शुरू हुई =1990-91 में।


✓ 1951-52 में गठित पहली हिमाचल विधान सभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या कितनी थी =36 थी।


✓ 1909 में मंडी के राजा  के विरुद्ध किसने  आंदोलन किया =शोभा राम ने।


✓ 13 JULY 1939 को जुब्बल में हवे पहाड़ी रियासतों के प्रजामण्डलों की कन्फ्रेंस की अध्यक्ष्ता किसने की =भागमल सोठा  ने।


✓ सरबरी जल विद्युत् परियोजना किस नदी तट पर है =-व्यास नदी पर।


✓ हिमाचल में दूध गंगा स्कीम  किस बैंक  के सहयोग से चलाई जा रही है =नाबार्ड की सहायता से।


✓ शाहनहर सिंचाई परियोजना हिमाचल के किस जिले में है =काँगड़ा जिले में।


✓ बिनवा जल विद्युत् परियोजना हिमाचल के किस जिले में है =काँगड़ा जिले में।


✓ शिमला में कौन  सी ऋतु LONG MOON NIGHTS के  रूप जानी जाती है =(WINTER SEASON) सर्द ऋतु।


✓ चम्बा राज्य का अंतिम राजा कौन  था =राजा लक्ष्मण सिंह।


✓ हिमाचल में एशियाई बाघ कहाँ पाए जाते है =रेणुका अभ्यारण्य में।


✓ टोंस नदी यमुना की सहायक नदी है यह किस स्थान पर  यमुना से जुड़ती है =कलसी नामक स्थान पर।


✓ शीत ऋतु के स्वागत के लिये लाछंग उत्सव किस जिले में मनाया जाता है=लाहौल स्पीति जिले में।


✓ गिरी जल विद्युत्  परियोजना किस  संबंधित है =यमुना नदी से।


✓ कोल डैम जल विद्युत् परियोजना किस जिले में स्थित है =बिलासपुर  जिले में। (800 MW )


✓ वर्ल्ड फेमस सनावर स्कूल हिमाचल में कहाँ पर है =कसौली के समीप।


✓ शिवालिक की पहाड़ियों को प्राचीन समय में किस नाम से जाना जाता था =मानक या मोनाक पर्वत के नाम से।


✓ हालडा उत्सव किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ==लाहौल से।


✓  फेमस पर्यटन स्थल त्रियुंड किस जिले में स्तिथ है =काँगड़ा जिले में।


✓ हिमाचल प्रदेश के सम्बन्ध में सिड्डू क्या है =एक पकवान।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.