Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

1 September 2017

करंट अफेयर्स- 31 अगस्त।

1. हाल ही में इनफ़ोसिस के गैर कार्यकारी चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इनफ़ोसिस के गैर कार्यकारी चेयरमैन के रूप में नंदन निकेलणी को नियुक्त किया गया है| निकेलणी इनफ़ोसिस टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक के निदेशक तथा भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), आधार प्राधिकरण के पद पर कार्य कर चुके है|


2. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘डीप ओशन मिशन’ शुरू किया गया है?
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा ‘डीप ओशन मिशन’ शुरू किया गया है| यह मिशन समुद्र अनुसंधान क्षेत्र में भारत की वर्तमान स्थिति को बेहतर बनाने तथा रोजगार और व्यवसाय के अवसर पैदा करने के लिए शुरू किया गया है| वर्तमान में भारत महासागर विज्ञान पर शोध पत्रों की संख्या में विश्व में 15वें स्थान पर है|
3. हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान के रूप में पूनम रानी को नियुक्त किया गया है| पूनम रानी टीम में फॉरवर्ड खिलाडी है, इन्हें स्ट्राइकर रानी के नाम से भी जाना जाता है| पूनम रानी भारत के लिए 186 मैच खेल चुकी है|
4. इनफ़ोसिस क्या है?
इनफ़ोसिस एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौधोगिकी सेवा कंपनी है| इसके भारत में 9 विकास केंद्र तथा दुनियाभर में 30 से अधिक कार्यालय है| इसकी स्थापना 2 जुलाई 1981 को पुणे में एन आर नारायण मूर्ति द्वारा की गई थी| इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है|
5. ‘एयर इंडिया’ क्या है?
‘एयर इंडिया’ भारत सरकार द्वारा संचालित ध्वज-वाहक दो विमानसेवाओं में से एक है| दूसरी इंडियन एयरलाइन्स है, जिसका एयर इंडिया में विलय किया जा चुका है| एयर इंडिया का कार्यवाहक केंद्र मुंबई का छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है| यहां से एयर इंडिया की उड़ाने विश्व भर में 39 तथा भारत में 12 गन्तव्य तक जाती है|
6. शपथ भारद्वाज का संबंध किस खेल से है?
शपथ भारद्वाज का संबंध निशानेबाजी से है| शपथ भारद्वाज 15 वर्ष की आयु में सरकार की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टाप्स) योजना से जुड़ने वाले भारत के सबसे युवा खिलाडी है| शपथ ने सीनियर साथियों अंकुर मित्तल और संग्राम सिंह दाहिया के साथ मिलकर दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में भारत का प्रतिनिधत्व किया था| हाल ही में शपथ भारद्वाज ने इटली में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी जूनियर शॉटगन विश्व कप में पुरुष डबल ट्रैप प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है|
7. वेन रूनी का संबंध किस खेल से है?
वेन रूनी का संबंध फुटबॉल से है| रूनी ब्रिटेन की फुटबॉल टीम तरफ से खेलते है| रूनी के इंग्लैंड की और कुल 119 अन्तराष्ट्रीय मैच खेले है, जिसमे उनकी टीम ने 79 में जीत दर्ज की तथा इन्होनें 53 गोल किये है| हाल ही में रूनी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में 200वां गोल किया था| हाल ही में रूनी ने अन्तराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|
8. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कब की गई थी?
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 में की गई थी| यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुरू किया गया था| महात्मा गाँधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था| इस अभियान का उद्देश्य गलियों, सडकों तथा अधोसरंचना को साफ-सुथरा रखना था|
9. हाल ही में किस प्रदेश में नुआखाई पर्व मनाया जा रहा है?
ओडिशा में नुआखाई पर्व मनाया जा रहा है| यह पर्व नई फसल आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस पर्व की शुरुआत संबलपुर में नाबन्ना कहे जाने वाली धान की ताजा काटी गई फसल को समालेरी देवी को चढाने के बाद अन्य देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है|
10. दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल पार्किंग कहाँ पर स्थित है?
दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल पार्किंग नीदरलैंड के उट्रेच शहर में स्थित है| इस अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 12,500 साइकिलें रखी जाती है| दुनिया में सबसे ज्यादा साइकिल का उपयोग नीदरलैंड में किया जाता है| इसकी शुरुआत 46 साल पहले सडक हादसों में मारें लोगों के बाद हुई थी|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.