Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

3 September 2017

करंट अफेयर्स- 02 सितंबर।

1. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में धर्मेन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है| धर्मेन्द्र कुमार 1984 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा मिजोरम (केंद्र शासित प्रदेशों) एजीएमयूयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी है| इनके कार्यों एवं इनके त्वरित फैसलों के कारण इन्हें दिल्ली में आयरन मैन के नाम से भी जाना जाता है| वर्तमान में धर्मेन्द्र कुमार सीआईएसएफ के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस देश ने चीन-रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने उत्तर कोरिया की मदद करने के लिए चीन-रूस की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है| इसके अलावा 6 व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है| यह प्रतिबंध उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु हथियारों के कार्यक्रम को व्यापार के माध्यम से आगे बढ़ाने में मदद करने के उद्देश्य से लगाया गया है|
3. ‘एसयू 57’ क्या है?
‘एसयू 57’ रूस की पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है| इसे पहले प्रोस्पेटिव एयरबोर्न काम्पेल्क्स ऑफ़ फ्रंटलाइन एविएशन (पीएकेएफए) या सुखोई-50 कहा जाता है| यह एकल सीट, जुड़वाँ इंजन वाला मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर है| यह उन्नत एविओनिक्स सिस्टम और एयरबोर्न एक्टिव फेज्ड एरे रडार से लैस है|
4. स्टीव बैनन कौन है?
स्टीव बैनन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार है| बैनन ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| बैनन एक दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी है, लेकिन वे अपने प्रतिद्धंद्धी सलाहकारों और ट्रंप परिवार को प्रभावित नही कर पा रहे है थे| इस कारण हाल ही में इन्हें अपने पद से हटा दिया गया है|
5. जानुस ग्लोवॉकी कौन थे?
जानुस ग्लोवॉकी प्रसिद्ध पोलिश अमेरिकी लेखक थे| ग्लोवॉकी न्यूयॉर्क और पोलिश कलात्मक और बौद्धिक हलकों में लोकप्रिय ग्लोवॉकी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था| इन्होनें समकालीन दुनिया में क्लासिक थीम स्थापित की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
एग्रीकल्चर लीडरशिप पुरस्कार से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को सम्मानित किया गया है| राव को यह पुरस्कार किसानों और कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रदान की गई उनकी अभिनव सेवाओं के लिए दिया गया है|
7. ‘मै एचआइवी पॉजिटिव हूं, तो क्या?’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘मै एचआइवी पॉजिटिव हूं, तो क्या?’ पुस्तक के लेखक मणिपुर के बॉडी बिल्डर प्रदीपकुमार सिंह है| इस पुस्तक में बहादुर व्यक्ति के कैरियर और घृणीत HIV वायरस के खिलाफ लगातार संघर्ष के बारें में जानकारी दी गई है|
8. ‘आई डू वॉट आई डू: ऑन रिफॉर्म , रेटोरिक एंड रेसोल्व’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘आई डू वॉट आई डू: ऑन रिफॉर्म , रेटोरिक एंड रेसोल्व’ पुस्तक के लेखक भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व और चर्चित गवर्नर रघुराम राजन है| यह पुस्तक रघुराम राजन के आलेखों तथा भाषणों पर आधारित है| इस पुस्तक में सहिष्णुता तथा राजनितिक आजादी तथा संपन्नता के बीच संबंध जैसे मुद्दों का वर्णन किया गया है|
9. हाल ही में गुजरात रणजी क्रिकेट टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
गुजरात रणजी क्रिकेट टीम के कोच के रूप में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को नियुक्त किया गया है| दास ने विदर्भ के लिए 2012 तक रणजी ट्रॉफी मैचों में खेले थे| इन्होनें घरेलू क्रिकेट में 10908 रन बनाए है, इसमें 24 शतक तथा इनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 300 रन नॉट आउट भी शामिल है|
10. हाल ही में पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का ख़िताब डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने जीता है| एक्सेलसन ने पुरुष एकल वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीन के लिन डैन को हराकर यह ख़िताब जीता है| एक्सेलिसन यह चैम्पियनशिप जीतने वाले डेनमार्क के तीसरे खिलाडी है| एक्सेलिसन 16 साल बाद विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले डेनमार्क के पहले खिलाडी है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.