Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

7 August 2017

करंट अफेयर्स- 6,7 अगस्त।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



1. हाल ही में भारत का पहला  एफएम रेडियो मेट्रो स्टेशन कहां बनाया गया है?

भारत का पहला एफएम रेडियो मेट्रो स्टेशन लखनऊ में बनाया गया है| इसका अपना एफएम रेडियो स्टेशन है, जो मेट्रो सुरक्षा पर मनोरंजन और सूचना प्रदान करेगा। यह मेट्रो स्टेशन यात्रियों को ‘गो स्मार्ट’ कार्ड के साथ पीने का पानी, शौचालय की सुविधा और वाईफाई की सुविधा भी नि: शुल्क प्रदान करेगा।



2. हाल ही में दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन (डीएलटीए) के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में भारतीय खिलाडी सोमदेव देवबर्मन को नियुक्त किया गया है| इस सेंटर का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाडियों को कोचिंग प्रदान करना है|

3. ‘शी-बॉक्स’ क्या है?

‘शी-बॉक्स’ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लांच किया गया पोर्टल है| इस पोर्टल पर केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की शिकायतें दर्ज करवा सकती है| इस पोर्टल का उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन का सामना करने के लिए एक मंच प्रदान करना है|

4. मर्विन रोज कौन थे?

मर्विन रोज ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज टेनिस खिलाडी थे| इन्होनें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीतने के अलावा पांच ग्रैंडस्लैम युगल ख़िताब भी जीते है| यह मारग्रेट कोर्ट और बिली जीन किंग के कोच भी रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


5. कुबेर सिंह कौन थे?

कुबेर सिंह वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता थे| कुबेर सिंह सकलेचा आजादी के आंदोलन में शामिल हुए थे तथा जेल भी गए थे| यह बाबूजी के उपनाम से प्रसिद्ध थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


6. हाल ही में “महानायक सम्मान” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

“महानायक सम्मान” पुरस्कार से दीर्धानुभावी अभिनेत्री शकुंतला बरुआ को सम्मानित किया गया है| शकुंतला को यह पुरस्कार सिनेमा जगत में उनके द्वारा किये योगदान के लिए दिया गया है| यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बंगाल फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है| यह पुरस्कार अभिनेता उत्तम कुमार की याद में दिया जाता है|


7. मिताली राज का संबंध किस खेल से है?

मिताली राज का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है| हाल ही में इन्हें आईसीसी महिला विश्व 2017 टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है| मिताली के अलावा इस टीम में भारत से हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, इंग्लैंड टीम की पांच खिलाडी, दक्षिण अफ्रीका की तीन और ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाडी को शामिल किया गया है|


8. हाल ही में वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के 200 मी. फ्रीस्टाइल इवेंट में गोल्ड मेडल किसने जीता है?

वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के 200 मी. फ्रीस्टाइल इवेंट में इटली की फेड़ेरिका पेलेग्रिनी ने गोल्ड मेडल जीता है| पेलग्रिनी एक इवेंट में सात मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली तैराक बन गई हैं। इन्होंने 2005 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मी. फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल जीता था। पेलेग्रिनी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में आखिरी बार गोल्ड छह साल पहले 2011 में जीता था।


9. हाल ही में वर्ल्ड सांता कॉन्फ्रेंस कहाँ पर आयोजित की गई है?

वर्ल्ड सांता कॉन्फ्रेंस कोपेनहेगन में आयोजित की गई है| यह कॉन्फ्रेंस सबसे पहले 1957 में आयोजित की गई थी| इसमें प्रतिवर्ष क्रिसमस को अलग-अलग तरीके से मनाने पर विचार किया जाता है|


10. अमेरिकी सेना का प्लेन बी-25 मिशेल बॉम्बर 79 मंजिला एंपायर स्टेट बिल्डिंग से कब टकराया था?

अमेरिकी सेना का प्लेन बी-25 मिशेल बॉम्बर 79 मंजिला एंपायर स्टेट बिल्डिंग से 28 जुलाई 1945 को टकराया था| इस हादसे में 14 लोग मारे गये थे| यह हादसा अत्यधिक कोहरे की वजह से हुआ था| उस समय एंपायर स्टेट बिल्डिंग मैनहट्‌टन शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग थी। इस हादसे में बिल्डिंग में रह रहे 11 और प्लेन में सवाल सभी तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे की वजह से बिल्डिंग 18 फीट गुना 16 फीट का छेद भी हो गया था। मैनहट्‌टन शहर में घुसने पर एयर कंट्रोलर टीम ने घने कोहरे की वजह से इस बिल्डिंग से बचने की हिदायत भी दी थी।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.