Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

24 August 2017

करंट अफेयर्स- 24 अगस्त।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में पंजाब रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पंजाब रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन के रूप में नवरीत सिंह कंग को नियुक्त किया गया है| नवरीत सिंह 1983 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में नवरीत सिंह प्लानिंग डिपार्टमेंट में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है|



2. हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नियुक्त किया गया है| राजीव कुमार ICRIER के डायरेक्टर रह चुके है| इन्होनें एशियन डेवलपमेंट बैंक में भी कार्य किया है| वर्तमान में राजीव कुमार वित्तीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन समिति में कार्यरत है| राजीव कुमार ने गैर लाभकारी संस्था पहले इंडिया फाउंडेशन की स्थापना की थी, जो नीति आधारित अनुसंधान एवं विश्लेष्ण का कार्य करती है|


3. ज्ञान सिंह सोहनपाल कौन थे?

ज्ञान सिंह सोहनपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बंगाल के पूर्व विधायक व मंत्री थे| इन्हें चाचाजी के नाम से जाना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


4. उपमा चौधरी कौन है?

उपमा चौधरी 1983 बैच की आईएएस अधिकारी है| उपमा आजादी के बाद भारत की राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी की कमान संभालने वाली भारत की पहली महिला थी| हाल ही में उपमा चौधरी को संयुक्त राष्ट्र में लोक प्रशासन और इकोनॉमिक्स विशेषज्ञों की समिति में चुना गया है|

5. हाल ही में किस देश में “ब्लू व्हेल चैलेंज” गेम पर रोक लगाई गई है?

भारत में “ब्लू व्हेल चैलेंज” गेम पर रोक लगाई गई है| इस गेम पर रोक लगाने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है| इस गेम में बच्चों को जाल में फंसाकर आत्महत्या के उकसाया जाता है|


6. हाल ही में कीर्ति चक्र से किसे सम्मानित किया गया है?

कीर्ति चक्र से सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता को सम्मानित किया गया है| इन्हें आतंकियों से मुठभेड़ में नौ गोलियां लगी थीं। लेकिन गोलियां लगने के बाद भी ये आतंकियों से मुकाबला करते रहे तथा आंतकी को ढेर किया| इसी साहस के लिए इन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है|


7. हाल ही में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल किसने जीता है?

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जालंधर पीएपी के हेड कांस्टेबल मेवा सिंह ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड तथा 200 मीटर दौड़ में सिल्वर जीता है| मेवा सिंह का यह पहला इंटरनेशनल मेडल है|


8. हाल ही में वर्ल्ड हॉर्स रेसिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल किसने जीता है?

वर्ल्ड हॉर्स रेसिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल गिना ने जीता है| यह हॉर्स रेसिंग स्विट्ज़रलैंड में आयोजित की जा रही है| गिना सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर की बेटी है|


9. हाल ही में गेम्स ऑफ केस्टर्म फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

गेम्स ऑफ केस्टर्म फेस्टिवल स्विट्ज़रलैंड में मनाया जा रहा है| इसमें फेस्टिवल में 20 मीटर ऊंचा और एक टन वजनी गत्ते का टावर बनाया जाता है, तथा बाद में इस टावर को गिरा दिया जाता है।


10. अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है| पहली बार सन 2000 में अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया था| अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य सरकार द्वारा युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करना है| इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय “Youth Building Peace” रखा गया है|


     

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.