Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

22 August 2017

करंट अफेयर्स- 22 अगस्त।

1. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पत्रकार नजम सेठी को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सेठी पाकिस्तान सुपर लीग (ट्वेंटी 20) टूर्नामेंट के प्रमुख के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में यूपीईएस के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूपीईएस के कुलपति के रूप में डॉ. दीप्रेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है| दीपेंद्र को भारत, नेपाल और जापान के प्रतिष्ठित कॉरपोरेट जगत में तकनीकी भूमिकाओं में काम करने का व्यापक अनुभव है। दीप्रेंद्र कुमार वीआईटी विश्वविद्यालय, वेल्लोर में वरिष्ठ फॅकल्टी इंटरनेशनल रिलेशंस के समन्वयक के रूप में एवं गल्घोटियस विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी तकनीक के विद्यालय के संस्थापक डीन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इन्हें ‘उत्कृष्ट शोधकर्ता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है।
3. विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) क्या है?
विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है| यह सुरक्षा दल भारत के प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करता है| यह सुरक्षा दल आतंकवाद गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कदम उठाता है| यह सुरक्षा दल विशिष्ठ बल केंद्र सरकार के मंत्रिमंडलीय सचिवालय के अधीन है| इसकी स्थापना 1984 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद की गई थी|
4. थियो वाल्कॉट कौन है?
थियो वाल्कॉट ब्रिटिश फुटबॉलर है| हाल ही में इन्होनें अपनी पीठ पर भगवान शिव के प्रति अपना भाव प्रकट करने के लिए ‘ऊं नम: शिवाय’ का टैटू हिंदी में बनवाया है| वाल्कॉट हिंदी में टैटू बनवाने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। इससे पहले पूर्व ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम ने हाथ पर वाइफ विक्टोरिया का टैटू हिंदी में बनवाया था। इसके अलावा रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने अपनी गर्दन पर हिंदी में ‘जीत’ का टैटू बनवाया था।
5. विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह कौन थे?
विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे| पृथ्वीजीत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के सहपाठी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री के कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी मित्र थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में किस भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता को ‘एशिया सोसायटी गेम चेंजर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल को ‘एशिया सोसायटी गेम चेंजर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार एशिया और विश्व के भविष्य हेतु ‘परिवर्तनकारी और सकारात्मक’ महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिया गया है। देव पटेल अपनी पहली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से लोकप्रिय हुए थे।
7. हाल ही में यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?
यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब गत चैम्पियन स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड ने जीता है| मैड्रिड ने यूरोपियन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मैड्रिड ने चौथी बार यह ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के किस खिलाडी ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के देविंदर सिंह कंग ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई है| कंग वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाडी है| भारत सन् 1983 से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेता आया है। 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में ब्रॉन्ज मेडल जीता था| इसके अलावा 34 सालों से भारत की झोली में कोई भी पदक नहीं आया है।
9. 20वीं सदी का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण कब देखा गया था?
20वीं सदी का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण 11 अगस्त 1999 में देखा गया था| यह सूर्यग्रहण अटलांटिक के ऊपर उत्तरी अमेरिका से दिखना शुरू हुआ था। उत्तरी फ्रांस और जर्मनी जहां आसमान ग्रहण लगने से ठीक पहले तक साफ था। ग्रहण लगते ही आसमान में घने काले बादल छा गए थे। भारी वर्षा होने लगी। रोमानिया के दक्षिण मध्य में यह सूर्यग्रहण पूर्णता के साथ नज़र आया था। चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह से ढंक लिया था। खगोलविदों ने इस दिन दो मिनट 23 सेकंड की अवधि में सूर्य के दुर्लभ प्रभामंडल को भी देखा था। सामान्य ग्रहण के मौके पर सूर्य की तेज किरणों के वजह से यह दिखाई नहीं पड़ता था। हाल ही में 99 साल में पहली बार 21 अगस्त को अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
10. यू-थेन्ट नाम का आइलैंड कहाँ पर स्थित है?
यू-थेन्ट नाम का छोटा-सा आइलैंड न्यूयॉर्क में स्थित है| इसकी उत्पत्ति 19वीं सदी की शुरुआत में नदी के भीतर सुरंग निर्माण से हुई थी। उसके बाद जब वहां आइलैंड उभरकर आया, तब एक टावर लगाया गया। बाद में इसे बेलमॉन्ट आइलैंड कहा जाने लगा, क्योंकि बेलमॉन्ट जूनियर ने वहां निर्माण कार्यों में वित्तीय सहायता मुहैया कराई थी।वैसे न्यूयॉर्क सरकार की तरफ से इस आइलैंड पर जाने पर रोक है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.