Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

17 August 2017

करंट अफेयर्स- 17 अगस्त।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



1. हाल ही में स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

स्माल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट मोहम्मद मुस्तफा को नियुक्त किया गया है| मुस्तफा 1995 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में मुस्तफा वित्तीय सेवाओं के विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में पाकिस्तान पुरुष फुटबॉल टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

पाकिस्तान पुरुष फुटबॉल टीम के कोच के रूप में राहिला जरमीन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में राहिला पाकिस्तान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के मैनेजर के पद कार्यरत है| राहिला द. एशिया की पहली महिला हैं जो पुरुषों की किसी प्रोफेशनल टीम की कोच बनी हैं।


3. ग्लेशियर-3000 क्या है?

ग्लेशियर-3000 स्विट्जरलैंड की सबसे टफ मैराथन है। यह दो हिस्सों में होती है। 26 किमी और 42 किमी। करीब 1050 मीटर की ऊंचाई से शुरू होने वाली यह मैराथन एल्प्स के ग्लेशियर पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर खत्म होती है। 26 किमी के रास्ते में डामर, जंगल और बर्फ मिलती है। इस रेस में हिस्सा लेने वाले लोगों को 6500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर देने पड़ते हैं। यह रेस सस्पेंशन ब्रिज पर खत्म होती है। यह दुनिया का एक मात्र सस्पेंशन ब्रिज है जो दो चोटियों को जोड़ता है। यह 107 मीटर लंबा और 80 सेमी चौड़ा है।


4. रॉबर्ट हार्डी कौन थे?

रॉबर्ट हार्डी ब्रिटिश अभिनेता थे| इन्हें “हैरी पॉटर” सीरीज की फिल्मों के लिए जाना जाता था| इन्हें ‘ऑर्डर ऑफ़ द फिनिक्स’ में जादू मंत्री कॉर्नेलियस फ़ज के रूप में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


5. हीरानंद कटारिया कौन है?

हीरानंद कटारिया राजस्थान के पूर्व इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर और कोच है| कटारिया ने 1995 में सैफ खेलों में चैंपियन बनी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इन्हें 1998 में महाराणा प्रताप और 2007 में गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इन्हें ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार” के लिए नामित किया गया है।


6. हाल ही में सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?

सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता है| सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव ने द. अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| ज्वेरेड का इस वर्ष का चौथा और कॅरिअर का पांचवां एटीपी खिताब है।


7. हाल ही में विश्व का सबसे लंबा एलिवेटेड बाइक पाथ कहां पर बनाया गया है?

विश्व का सबसे लंबा एलिवेटेड बाइक पाथ चीन में बनाया गया है| इस पाथ की लंबाई 7.6 किमी. है। 4.8 मीटर चौड़े इस पाथ पर एक समय में 2 हजार साइक्लिस्ट सफर कर सकते है। पाथ के करीब 11 बस स्टेशन भी बनाए गए हैं, ताकि शेयरिंग बाइक्स वाले इसका फायदा उठा सकें।


8. पलावन आइलैंड कहाँ पर स्थित है?

पलावन आइलैंड फिलीपिंस में स्थित है| इसकी खोज 1890 में पहाड़ों का अध्ययन करने वाली अमेरिकी एक्सप्लोरर टीम ने की थी। लोग इसे अब न्यू पैराडाइज़ के नाम से जानते हैं, क्योंकि यहां पर क्रिस्टल क्लीयर पानी में कोरल स्पष्ट नजर आती है, इन्हें देखने के लिए नौकायन किया जाता है।


9. हाल ही में ट्विन्स फेस्टिवल कहां पर मनाया गया है?

ट्विन्स फेस्टिवल अमेरिकी प्रांत ओहायो के शहर ट्विन्सबर्ग में मनाया गया है| यह उत्सव आइडेंटिकल ट्विन्स (एक जैसे दिखने वाले जुड़वां) भाइयों की याद में मनाया जाता है| आइडेंटिकल ट्विन्स भाइयों ने 1817 में ट्विन्सबर्ग नामक शहर को बसाया था|


10. राष्ट्रीय हथकरधा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय हथकरधा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हथकरधा उद्योग के महत्व एवं देश के सामाजिक आर्थिक योगदान में बारें में जागरूकता फैलाना, हथकरधा को बढ़ावा देना तथा बुनकरों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|


        

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.