Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

16 August 2017

करंट अफेयर्स- 16 अगस्त।


1. हाल ही में पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री के रूप में पीटर ओ नील को नियुक्त किया गया है| नील पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पार्टी के नेता है| यह इलीबू-पांगिया के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है|

2. हाल ही में भारत के लिए डेटा संरक्षण फ्रेमवर्क पर गठित विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत के लिए डेटा संरक्षण फ्रेमवर्क पर गठित विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष के रूप में जस्टिन बी.एन. श्रीकृष्ण को नियुक्त किया गया है| इस समिति में सरकार, शिक्षाविद एवं उद्योग जगत के सदस्य शामिल है| इस समिति को डेटा संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मसलों की पहचान एवं अध्ययन करने और उन्हें सुलझाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है|
3. सैम शेपर्ड कौन थे?
सैम शेपर्ड हॉलीवुड नाटककार, निर्देशक और अभिनेता थे| इन्हें ‘द राइट स्टफ’ में सहायक अभिनेता की भूमिका अकादमी पुरस्कार तथा ‘बरीड चाइल्ड’ नाटक के पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| इन्होनें नाटकों के साथ-साथ लघु कथाएं, निबंध और कई पुस्तके भी लिखी है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. ‘वीनस’ क्या है?
‘वीनस’ इजराइल द्वारा प्रेक्षपित किया गया पहला पर्यवरण अनुसंधान सेटेलाइट है| यह इस श्रेणी का विश्व का सबसे छोटा सेटेलाइट है| यह मृदा, वनस्पति, जल, कृषि, पानी और वायु की गुणवत्ता और पर्यावरण के अन्य पहलुओं का अध्ययन करने के लिए वृहद क्षेत्रों का सर्वेक्षण और निगरानी के तैयार किया गया है| इसका भार 265 किलोग्राम है| यह 48 घंटों में 29 बार घूर्णन करेगा|
5. ‘एमट्रैक कोस्ट स्टारलाइट’ क्या है?
‘एमट्रैक कोस्ट स्टारलाइट’ 1940 में शुरू की गई रेल सेवा है| सिएटल से लॉस एंजिलस तक चलने वाली यह ट्रेन रातभर यात्रा करके 1100 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसमें न्यूनतम टिकट 6,500 रुपए से शुरू होकर 21 हजार रुपए तक है। इसी ट्रेन में ऑब्जर्वेशन कार (विशेश बोगी) भी होती है| यह अमेरिका की प्रमुख रेल कंपनियों में से एक है।
6. हाल ही में ‘प्रेम नजीर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘प्रेम नजीर’ पुरस्कार से वयोवृद्ध अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शारदा को सम्मानित किया गया है| शारदा को यह पुरस्कार “थुलाराम” में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है| इस फिल्म को तमिल भाषा में भी बनाया गया है|
7. सरदार सिंह का संबंध किस खेल से है?
सरदार सिंह का संबंध हॉकी से है| सरदार सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान है| इन्हें मॉडर्न हॉकी के बेहतरीन मिडफील्डर्स के रूप में गिना जाता है| कॉमनवेल्थ खेलों में इनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता था| सरदार सिंह हॉकी वर्ल्ड लीग में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान भी सरदार थे| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्हें “राजीव गाँधी खेल रत्न” पुरस्कार से चुना गया है|
8. विश्व का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन कहां पर स्थित है?
विश्व का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन इटली में स्थित है| इस ट्विन टावर की 11 मंजिलें (दो अंडरग्राउंड) हैं। दोनों ही टावर की डिजाइन ऐसी है कि इनमें अधिक से अधिक पेड़ लगाए जा सकें। दोनों टावर में कुल 900 पेड़ और 20 हजार से अधिक झाड़ियां हैं।
9. हाल ही में तोकुदा शिकी समारोह कहां पर आयोजित किया जा रहा है?
तोकुदा शिकी समारोह जापान में आयोजित किया जा रहा है| यह समारोह यहां बौद्ध भिक्षु बनने की तैयारी लेने आने वाले बच्चों के लिए करवाया जाता है, इसमें बच्चे सिर मुंडवाकर और एक खास तरह का कॉस्ट्यूम पहन आते हैं।
10. विश्व सीमा सुरक्षा संगठन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?
विश्व सीमा सुरक्षा संगठन का मुख्यालय ब्रुसेल्स में स्थित है| यह एक अंतर-सरकारी संगठन है| इसकी स्थापना 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गई थी| 1994 में इसका नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन रखा गया था|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.