Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

10 August 2017

करंट अफेयर्स- 09 अगस्त।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में राजस्थान पुलिस के मुखिया के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राजस्थान पुलिस के मुखिया के रूप में अजीत सिंह शेखावत को नियुक्त किया गया है| अजीत सिंह 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी है| वर्तमान में अजीत सिंह जेल विभाग के डीजी के पद पर कार्यरत है|


2. हाल ही में भारत के किस शहर में मेट्रो मोबाइल टिकट प्रणाली शुरू की गई है?

भारत के मुंबई में मेट्रो मोबाइल टिकट प्रणाली शुरू की गई है| इससे यात्रियों को अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर एएफसी द्वार से निकलने में, मोबाइल पर टिकट खरीदने में तथा भविष्य की यात्रा के लिए सात दिन पहले टिकट बुक करने में मदद मिलेगी|

3. हाल ही में विश्व की पहली स्मार्ट स्ट्रीट कहां पर शुरू की गई है?

विश्व की पहली स्मार्ट स्ट्रीट लंदन में शुरू की गई है| इसे बर्ड स्ट्रीट के नाम से जाना जाता है| यहाँ पर लोगों के पैदल चलने से बिजली बनेगी| इसके लिए यहां खास टाइल्स लगाई गई हैं जो कदमों से पैदा हुई ऊर्जा को बिजली में बदल देती हैं। इस स्ट्रीट पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यहां पर एयरलैब फिल्टर्स लगाए गए हैं जो शहर की प्रदूषित हवा को साफ करते रहते हैं। एयरलाइट पेंट का इस्तेमाल भी किया गया है जो प्रदूषण कम करने में मदद करता है।


4. ‘इंडिया क्वेक’ क्या है?

‘इंडिया क्वेक’ एक मोबाइल एप है| इसकी सहायता से दो मिनट से भी कम समय में भूकंप के केंद्र, समय और उसकी तीव्रता की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी| इस एप का उद्देश्य भूकंप के दौरान लोगों की घबराहट कम करना है| भूकंप आने की स्थिति में राष्ट्रीय भूकंप केंद्र अपने नेटवर्क से डाटा का उपयोग करते हुए इन स्टेशनों का पता लगाता है, तथा ईमेल तथा फैक्स के माध्यम से संबंधित सरकारी विभाग और अन्य हितधारकों में भूकंप के बारें में सूचना का प्रसार करता है, लेकिन इस प्रसार में कुछ देरी होती है| इस गतिरोध को दूर करने के लिए यह मोबाइल एप विकसित किया गया है|


5. इंदर कुमार कौन थे?

इंदर कुमार बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता थे| इंदर कुमार सलमान के साथ ‘तुमको न भूल पायेंगे, वांटेड, तथा अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाडियों का खिलाडी’ फिल्म में किये गए अभिनय के लिए जाने जाते है| इन्होनें सुप्रसिद्ध टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर वीरानी का किरदार निभाया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. हाल ही में रेमन मैगसेसे पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

रेमन मैगसेसे पुरस्कार से जापानी इतिहासकार योशिकी इशिजावा को सम्मानित किया गया है| इशिजावा को यह पुरस्कार कंबोडिया स्थित अंगकोर वाट मंदिर को बचाने के लिए किये गए महत्वपूर्ण कार्य के लिए दिया गया है|


7. हाल ही मोहन बागान रत्न से किस सम्मानित किया गया है?

मोहन बागान रत्न से भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व डिफेंडर सुब्रत भट्टाचार्या को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार भारत के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|

8. विराट कोहली का संबंध किस खेल से है?

विराट कोहली का संबंध क्रिकेट से है| वर्तमान में कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान है| हाल ही में कोहली ने टेस्ट मैच में विदेशी सरजमीं पर सबसे तेज 1000 रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है| कोहली क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करने वाले विश्व के पहले खिलाडी है|

9. हाल ही में सोमा नोमाई उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

सोमा नोमाई उत्सव जापान में मनाया जा रहा है| एक हजार साल पुराने इस उत्सव में 12 घुड़सवार एक हजार मीटर का सफर तय करते हैं। 10वीं सदी में सामुराई योद्धा चुपके से मिलिट्री एक्सरसाइज करते थे जिसमें घुड़सवारी भी शामिल होती थी। इसलिए अब इस उत्सव में घुड़सवारी करवाई जाती है।

10. ब्रिक्स की स्थापना कब की गई थी?

ब्रिक्स की स्थापना 16 जून 2006 में की गई थी| ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्ही देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों को B, R, I, C व S को मिलाकर इस समूह का नाम रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका को इस समूह में शामिल किए जाने से पहले इसे “ब्रिक” के नाम से जाना जाता था। ये सभी देश जी-20 समूह के सदस्य भी है|


    

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.