Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

5 August 2017

करंट अफेयर्स- 05 अगस्त।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में गिर प्रजाति की गाय के संरक्षण के लिए किस राज्य में अभ्यारण शुरू करने की घोषणा की गई है?

गिर प्रजाति की गाय के संरक्षण के लिए गुजरात में अभ्यारण शुरू करने की घोषणा की गई है| गिर प्रजाति की गायें 12 से 25 लीटर प्रतिदिन दूध देती है| गायों की अन्य प्रजातियों के मुकाबले गिर गायों का दूध हल्का होता है| गिर गायों के दूध में विटामिन-सी, कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्र में पाया जाता है| गिर गायों के दूध के जरिए शरीर में इन्सुलिन के निर्माण को बढाया जा सकता है|



2. हाल ही में सड़कों के रख-रखाव के लिए किस मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है?

सड़कों के रख-रखाव के लिए ‘आरंभ’ मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है| इसका उद्देश्य जीआईएस आधारित मैपिंग से सड़क सूची का निर्माण, सड़कों की परिस्थिति सर्वेक्षण, और निर्माण लागत का अनुमान और वार्षिक सडक रखरखाव की निगरानी तथा प्रासंगिक डेटा एकत्रित करना है|


3. ‘शचि और श्रुति’ क्या है?

‘शचि और श्रुति’ जहाज है| जिसे पहली बार भारत में नौसेना के लिए प्राइवेट सेक्टर द्वारा बनाया गया है। इनका काम देश की विशाल समुद्री सीमा की रक्षा करना है। समुद्री डकैती रोकने के लिए गश्ती में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इन युद्धपोतों में 76एमएम का सुपर रैपिड गन माउंट सिस्टम तथा 30एमएम की दो एके-630एम गन हैं। इन हथियारों को रिमोट से भी चलाया जा सकता है।


4. सुदीप्त रॉय कौन थे?

सुदीप्त रॉय हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव थे| रॉय 1978 बैच के आईएएस अधिकारी थे| इन्होनें 2012 से 2014 तक हिमाचल प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


5. विजय खातू कौन थे?

विजय खातू प्रसिद्ध मूर्तिकार थे| इन्हें लालबागचा राजा के नाम से मशहूर गणेशजी की मूर्ति सजाने की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|


6. हाल ही में कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक किसने जीता है?

कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक विश्व युवा चैम्पियन सचिन सिवाच ने जीता है| सचिन ने कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स के फाइनल मुकाबलें में वेल्श मुक्केबाज जेम्स नाथन प्रोबर को 4-1 से हराकर कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है| कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 103 मुक्केबाजों में एकमात्र खिलाडी है, जिन्होनें इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है|


7. किस भारतीय ने पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीता था?

भारतीय खासाबा दादासाहेब जाधव ने पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीता था| जाधव ने 1952 में हेलसिंकी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह व्यक्तिगत स्पर्धा में किसी भारतीय का जीता पहला व्यक्तिगत मेडल था| यह मेडल अब नीलाम हो सकता है।जाधव का सपना था कि कि सतारा के गोलेश्वर में एक एकेडमी खोली जाये, लेकिन पैसों की कमी के चलते यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। हाल ही में जाधव के परिवार ने गोलेश्वर में एकेडमी के लिए फंड जुटाने के लिए मेडल को नीलाम करने की घोषणा की गई है।


8. हाल ही में साउथ इंडियन राइटर्स एन्सेब्ल कहां आयोजित किया जा रहा है?

साउथ इंडियन राइटर्स एन्सेब्ल केरल में आयोजित किया जा रहा है| इसका मुख्य विषय ‘सहिष्णुता’ रखा गया है| इसका उद्देश्य विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों से लेखकों के बीच बातचीत को बढ़ावा देना है| हिंदी भाषा को इस वर्ष उत्सव की मुख्य भाषा के रूप में चुना गया है|


9. हाल ही में सेंट जेम्स फेस्टिवल कहां मनाया जा रहा है?

सेंट जेम्स फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में घुड़सवार गली में रस्सियों पर बंधे मृत हंस की गर्दन काटने के लिए रेस करते हैं। यह खेल पुराने समय में मिलिट्री एक्सरसाइज का हिस्सा था|


10. शंभाला रोलर कोस्टर कहाँ पर स्थित है?

शंभाला रोलर कोस्टर स्पेन के सेलोऊ में स्थित है| स्टील का बना यह हाइपर कोस्टर 256 फुट लंबा तथा यूरोप का सबसे लंबा रोलर कोस्टर है। यह यूरोप का सबसे तेजी से चलने वाला हाइपरकोस्टर है, यह 134 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। इस रोलर कोस्टर का निर्माण बोलिगर एंड मेबिलार्ड कंपनी द्वारा किया गया था।


    

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.