Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

4 August 2017

करंट अफेयर्स- 04 अगस्त।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



1. हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक के रूप मे राज कुमार को नियुक्त किया गया है| राज कुमार 1987 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में राज कुमार भारत सरकार के संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है|



2. हाल ही में पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी किस देश को सौंपी गई है?

पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी भारत को सौंपी गई है| भारत को 47 वर्षों में पहली बार पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग की मेजबानी सौंपी गई है| पुरुष वर्ल्ड बॉक्सिंग नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी| अभी तक भारत ने जिस प्रमुख मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी की है, उसमे 1990 में मुंबई में आयोजित किया गया विश्व कप तथा 2010 में दिल्ली में आयोजित किया गया राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप है|


3. बद्रीनारायण बारवाले कौन थे?

बद्रीनारायण बारवाले महाराष्ट्र हाइब्रिड सीड्स कंपनी (महिको) के संस्थापक थे| इन्होनें भिंडी की ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म विकसित की थी।इन्होनें 30 विभिन्न फसलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अधिक पैदावार के लिए बीज में संशोधन कर नई-नई किस्में विकसित की थी। इन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. शंकर सिंह वाघेला कौन है?

शंकर सिंह वाघेला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री है| वाघेला 2004 से 2009 तक चौदहवीं लोकसभा में केन्द्रीय मंत्री पद पर कार्यरत थे| हाल ही में वाघेला ने कांग्रेस पार्टी तथा गुजरात में विधानसभा में विपक्ष नेता के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है|


5. ‘नागानन्द’ नाटक के रचयिता कौन है?

‘नागानन्द’ नाटक के रचयिता राजा हर्षवर्धन है| नागानन्द संस्कृत के सर्वश्रेष्ठ नाटकों में से एक है| यह नाटक पांच अंको में है| इस नाटक में गरुड़ देवता को खुश करने के लिये नागों की बलि देने को रोकने के लिये राजकुमार जिमुतवाहन द्वारा अपना शरीर के त्याग का वर्णन किया गया है।


6. हाल ही में अमेरिकी ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?

अमेरिकी ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारतीय बैडमिंटन खिलाडी एच.एस. प्रणॉय ने जीता है| प्रणॉय ने अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में भारत के ही परुपल्ली कश्यप को हराकर यह ख़िताब जीता है| प्रणॉय यह ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी है|


7. हाल ही में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित “रोड साइक्लिंग रेस टूर डी फ्रांस” किसने जीती है?

विश्व की सबसे प्रतिष्ठित “रोड साइक्लिंग रेस टूर डी फ्रांस” ब्रिटेन के क्रिस फ्रूम ने जीती है| फ्रूम लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी यह रेस जीती है| इन्होनें 3540 किमी की 21 स्टेज की यह रेस 86 घंटे 20 मिनट 55 सेकंड में पूरी की है। क्रिस फ्रूम चार बार यह रेस जीतने वाले पहले ब्रिटिश साइक्लिस्ट बन गए हैं।


8. हाल ही में ‘इन्स्पिरेशन आइलैंड’ कहां पर शुरू किया गया है?

‘इन्स्पिरेशन आइलैंड’ अमेरिका में शुरू किया गया है| यह अमेरिका का सबसे बड़ा वॉटर पार्क है।यह दुनिया का पहला ऐसा वॉटर पार्क है, जिसे केवल दिव्यांगों के लिए बनाया गया है। पार्क में अन्य लोग भी सकते हैं, लेकिन पहली प्राथमिकता दिव्यांगों को ही दी जाएगी। आमतौर पर वॉटर पार्क में दिव्यांगों को प्रवेश नहीं दिया जाता, लेकिन इस इन्स्पिरेशन आइलैंड में उन्हीं के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इस पार्क को तैयार करने के लिए डॉक्टर, अभिभावक, टीचर, विशेष थैरेपिस्ट और केयर करने वाले लोगों की मदद ली गई है, ताकि दिव्यांगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा सके|


9. आयकर दिवस कब मनाया जाता है?

आयकर दिवस प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है| भारत में 24 जुलाई को 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की गई थी| आयकर विभाग ने प्रथम आयकर दिवस को यादगार बनाने के लिए डाक टिकट और सिक्के भी जारी किये थे| इस दिन विभाग के अधिकारीयों को भी सम्मानित किया जाता है|


10. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होते हुए जीव-जंतुओं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.