Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

9 July 2017

हिमाचल प्रदेश के इतिहास की महत्वपूर्ण तारीखें।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


550 AD  में चंबा की स्थापना मेरु वर्मन ने की थी।

✓ 765 AD  में वीर सेन ने सुकेत रियासत की स्थापना की थी।

✓ 900 AD  में वीर चंद चंदेल ने कहलूर की स्थापना की थी।


✓ 1000  AD  में अजय चंद  ने नालागढ़ रियासत की स्थापना की।

✓ 1000  AD  में  तोमर राजपूत जेठपाल द्वारा नूरपुर रियासत की स्थापना की गई।

✓ 1009 AD  में मुसलिम महमूद गजनवी द्वारा काँगड़ा किले और ज्वालामुखी पर आक्रमण किया।

✓ 1154 AD  में अभोज देव द्वरा कुनिहार रियासत की स्थापना।

✓ 1170 AD  में पूर्ण  चंद  द्वारा  जसवां रियासत की स्थापना की

✓ 1200 AD  में बाणसेन ने मंडी की स्थापना की।

✓ 1211 AD  में  गिरिसेन क्योंथल रियासत की  स्थापना की।

✓ 1365 AD  में फिरोजशाह तुगलक ने काँगड़ा पर आक्रमण किया।

✓ 1398 AD  में तैमूरलंग ने पहाड़ी रियासतों को लुटा।

✓ 1405 AD  में हरिचंद ने गुलेर रियासत की स्थापना की।

✓ 1450 AD  में शिवराम चंद ने सिबा रियासत की स्थापना की।

✓ 1550 AD  में दतरचंद ने  दातारपुर की स्थापना की।

✓ 1620 AD  में जहांगीर ने काँगड़ा पर नियंत्रण किया।

✓ 1621 AD  में कर्मप्रकाश ने नाहन शहर की स्थापना की।

✓ 1654 AD में दीपचंद ने बिलासपुर नगर की स्थापना की।

✓ 1667 AD  में जयचंद ने ठियोग रियासत की स्थापना की।

✓ 1700 AD  में हमीरचंद ने हमीरपुर की स्थापना की।

✓ 1712 AD  में गरुडसेन ने सुंदरनगर की स्थापना की।

✓ 1748 AD  में अभय चंद  ने सुजानपुर टिहरा की स्थापना की।

✓ 1783 AD  में राजा संसारचंद द्वारा काँगड़ा किले पर कब्जा किया गया।

✓ 1786 AD  में नरेटी शाहपुर युद्ध।

✓ 1808 AD  में संसारचंद और महाराजा रणजीत सिंह के बीच में ज्वालामुखी की संधि हुई।

✓ 1815 AD  में अंग्रेज और गोरखा युद्ध जिसमे अमरसिंह थापा के नेतृत्व में गोरखों की हार हुई।

✓ 1822 AD  में मेजर कैनेडी ने शिमला की स्थापना की।

✓ 1823 AD  में संसारचंद के मृत्यु हुई।

✓ 1854 AD  में लॉर्ड डलहौजी ने डलहौजी की स्थापना की।

✓ 1857 AD  में  सूबेदार भीम सिंह  के नेतृत्व में नसीरी बटालियन द्वारा जतोग विद्रोह।

✓ 1876 AD  में हंडूर {नालागढ़ } के लोगों  द्वारा बजीर गुलाम कादिर के बिरुद्ध  विद्रोह।

✓ 1883 AD  में कहलूर की जनता द्वरा झुगा आंदोलन।

✓ 1905 AD  में बाघल के किसानों का विद्रोह।

✓ 1906 AD  में डोडरा कवार  पर विद्रोह।

✓ 1909 AD  में राजा व बजीर जीवानंद के विरूद्ध मंडी की जनता का विद्रोह।

✓ 1921 AD में महात्मा गाँधी की शिमला यात्रा।

✓ 1930 AD  में बिलासपुर के राजा के विरुद्ध डाँड़रा आंदोलन।

✓ 1938 AD  में शिमला हिल स्टेट्स हिमाचल रियासती प्रजामंडल की स्थापना। ]

✓ 1939 AD  में  धामी गोली कांड।

✓ 1942 AD  में सिरमौर में  पझौता आंदोलन।

✓ 1946 AD  में मंडी कांफ्रेंस हुई थी।

✓ 1948 AD  में अस्थाई सरकार की स्थापना।

✓ 1948 AD  में सुकेत सत्याग्रह।

✓ 1948 AD  में हिमाचल प्रदेश का जन्म।

✓ 1951 AD  में हिमाचल प्रदेश ग श्रेणी का राज्य बना।

✓ 1952 AD  को हिमाचल  प्रदेश में मुख्य आयुक्त के स्थान पर राज्य पाल की न्यूक्ति की गई।

✓ 1952 AD  को हिमाचल में विधानसभा व प्रथम सरकार की स्थापना की गई।

✓ 1954 AD  को बिलासपुर को हिमाचल में मिलाया गया।  यह 5 वा जिला बना हिमाचल का।

✓ 1956 AD  को हिमाचल प्रदेश को केंद्रशाशित प्रदेश बनाया गया।

✓ 1957 AD  को हिमाचल में क्षेत्रीय परिषद की स्थापना की गई। ठाकुर कर्मसिंह को इस का अध्यक्ष  चुना गया।

✓ 1960 AD  को किनोर हिमाचल का 6 ठा  जिला बना।

✓ 1963 AD  को क्षेत्रीय परिषद को विधानसभा में बदला गया।

✓ 1966 AD  को पंजाब के पुनर्गठन के बाद काँगड़ा , कुलु , शिमला , लाहौल स्पिति , नालागढ़ क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया।

✓ 1970 AD  को HPU  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

✓ 1971 AD  को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला यह भारत का 18 वां राज्य बना।

✓ 1971 AD  को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यालय की स्थापना और लोकसेवा आयोग की स्थापना की गई।

✓ 1972 AD  को हमीरपुर ,सोलन,शिमला और ऊना का पुनर्गठन किया गया।

✓ 1978  AD  में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना।

✓ 1981 AD  को हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार का निधन।

✓ 1985 AD  में डॉ  यशवंत सिंह परमार उद्यान एवं बानिकी विश्वविद्यालय नौणी की स्थापना की गई।




1 comment:

Do leave your comment.