Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

31 July 2017

करंट अफेयर्स- 30 और 31 जुलाई।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में अमेरिका के सेना मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिका के सेना मंत्री के रूप में मार्क एस्पर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एस्पर यू.एस. सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत है| इन्हें खाड़ी युद्ध का भी अनुभव है|


2. हाल ही में इंडोनेशिया ने किस कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पर प्रतिबंध लगाया है?

इंडोनेशिया ने कट्टरपंथी इस्लामिक हिज्ब-उत-तहरीर संगठन पर प्रतिबंध लगाया है| क्योकि यह एक वैश्विक खलीफा का गठन करना चाहता था| न्याय और मानवाधिकार मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए हिज्ब-उत-तहरीर संगठन की क़ानूनी मान्यता को रद्द कर दिया है|

3. हाल ही में माझी कन्या भाग्यश्री योजना सुधारित करके किस राज्य में लागू की गई है?

माझी कन्या भाग्यश्री योजना सुधारित करके महाराष्ट्र में लागू की गई है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में विषम अनुपात में सुधार, लिंग निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, और महिला शिक्षा का समर्थन करना है| इस योजना के तहत एक लड़की के पैदा होने के बाद माता या पिता द्वारा परिवार नियोजन (नसबंदी) कराने के बाद सरकार की तरफ से लड़की को 50 हजार रुपये या दूसरी लड़की के पैदा होने के बाद नसबंदी कराने पर दोनों लड़कियों के नाम 25-25 हजार रुपये बैंक में जमा किये जायेंगे|

4. हाल ही में किस राज्य में सहकारी समितियों के चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान लागू किया गया है?

राजस्थान में सहकारी समितियों के चुनाव में शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान लागू किया गया है| ऐसा प्रावधान लागू करने वाला राजस्थान भारत का पहला राज्य बन गया है| इस प्रावधान के तहत पांचवी और आठवीं पास सदस्य ही संस्थाओं के चुनाव लड़ सकते है|

5. अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) क्या है?

अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) सौर उर्जा पर आधारित 121 देशों का एक सहयोग संगठन है| इसकी पहल भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी| इस संगठन में शामिल सभी देश सौर उर्जा क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया इस संगठन में शामिल होने वाला 35वां देश है| 6. राव मुरलीधर कौन थे? राव मुरलीधर भाजपा गठन के बाद भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने वाले पहले व्यक्ति थे| मुरलीधर इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राव बंशी सिह के हाथों बड़े अंतर से हार गए थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. भीकूदाजी भिलारे कौन थे?

भीकूदाजी भिलारे स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक थे| इन्होनें 1944 में पंचगनी में नाथूराम गोडसे से गांधी जी की जान बचाई थी। जब गोडसे चाकू लेकर गाँधी जी को मारने पहुंचा था, तब भीकूदाजी ने गोडसे से चाकू छीन लिया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. माइकल लंब का संबंध किस खेल से है?

माइकल लंब का संबंध क्रिकेट से है| माइकल लंब इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बल्लेबाज के तौर पर खेलते है| इन्होनें अपनी घरेलू टीम नॉटिंघमशायर के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हाल ही में लंब ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यांस की घोषणा की है|

9. वाइकिंग किन्हें कहा जाता है?

वाइकिंग आठवीं से 11वीं सदी के दौरान जर्मनी, यूरोप और ईस्ट एशिया में व्यापार करने वाले लोगों को वाइकिंग कहा जाता है| ये समुद्र में बड़े-बड़े जहाज से व्यापार करने एक से दूसरी जगह जाते थे। इन जहाजों को लॉन्गशिप कहते हैं|

10. हाल ही में हाईलैंड गेम्स कहाँ पर आयोजित किये जा रहे है?

हाईलैंड गेम्स स्कॉटलैंड में आयोजित किये जा रहे है| इसमें पिपिन्ग, हाईलैंड डान्सिंग, वाद्य यंत्र बजाने, गोला फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं कारवाई जाती हैं। इसमें एक स्पर्धा कुश्ती जैसी भी होती है, जिसमें स्कर्ट पहनकर सामने वाले को पछाड़ना होता है। डांस की स्पर्धा में स्कूल वर्ग के बच्चे और बड़े बच्चे अलग-अलग हिस्सा लेते हैं। विश्व भर में स्कॉटलैंड के ये हाईलैंड गेम्स अपनी अलग पहचान के कारण मशहूर हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले बच्चें सांस्कृतिक वेशभूषा पहनते हैं। इन गेम्स की शुरुआत 11वीं सदी में स्कॉटलैंड के महाराजा माल्कम तृतीय ने की थी।


  

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.