Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

18 July 2017

करंट अफेयर्स- 18 जुलाई।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में दक्षिण एशिया में डब्ल्यूएचओ सद्भावना राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

दक्षिण एशिया में डब्ल्यूएचओ सद्भावना राजदूत के रूप में साइमा हुसैन को नियुक्त किया गया है| हुसैन थिंफू घोषणा को बढ़ावा देंगी, जो ऑटिज्म प्रभावित लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक विकास योजनाओं में शामिल होने के लिए जोर देंगी|


2. हाल ही में इराक ने किस इस्लामिक स्टेट पर विजय की घोषणा की है?

इराक ने मोसुल के इस्लामिक स्टेट पर विजय की घोषणा की है| 3 वर्ष पूर्व जिहादियों ने मोसुल पर कब्जा कर लिया था| जिसके बाद पिछले 3 महीनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद आतंकियों पर जीत घोषणा की है| इराक के उत्तर में स्थित निन्वेह प्रांत की राजधानी और इराक के दूसरे बड़े शहर मोसुल को आईएस ने अपनी राजधानी घोषित कर रखा था|

3. हाल ही में किस देश के पुरुष के द्वारा एक एक बच्चे को जन्म दिया है?

ब्रिटेन के पुरुष के द्वारा एक एक बच्चे को जन्म दिया है, ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है| ऐसा उसने लिंग परिवर्तन की प्रकिया से गुजरने के दौरान एक शुक्राणु दाता की मदद से किया है| इस पुरुष का नाम क्रास है, इसका जन्म 21 साल पहले एक लड़की के रूप में जन्म हुआ था और इसका नाम पेज था|

4. आयकर सेतु क्या है?

आयकर सेतु कर अदायगी के लिए शुरू किया गया एक मोबाइल एप है| यह एप कर कर चुकाने वालों के साथ सीधे संपर्क करने और आवश्यक कर सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|

5. नरेश चंद्रा कौन थे?

नरेश चंद्रा वरिष्ठ राजनयिक और अमेरिका में भारत के राजदूत थे| इन्होने 1986 में 8 महीनों की अवधि के लिए जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार थे| नरेश चंद्रा कैबिनेट सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है| चंद्रा को को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. सुमिता सान्याल कौन थी?

सुमिता सान्याल भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री थी| इन्होनें हिंदी फिल्मों के अलावा बांग्ला फिल्मों में भी काम कर चुकी है| इन्हें फिल्म आनंद में इनके रेनू के किरदार के जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. हाल ही में भारतीय रेलवे संगठन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

भारतीय रेलवे संगठन को गोल्डन पीपॉक (पर्यावरण नवाचार) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| भारतीय रेल संगठन को यह पुरस्कार वैकल्पिक ईधन (आईआरओएफ) को देमु सवारी रेलों में जैव ईधन (डीजल) के स्थान पर सीएनजी को उपयोग करने के लिए दिया गया है| पुरे विश्व में सवारी रेलों में सीएनजी का पहली बार इस्तेमाल किया गया है|

8. हाल ही में ऑस्ट्रियन ग्रांप्री फॉर्मूला वन रेस प्रतियोगिता किसने जीती है?

ऑस्ट्रियन ग्रांप्री फॉर्मूला वन रेस प्रतियोगिता मर्सडीज के रेसर बोटास ने जीती है| फिनलैंड के बोटास की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। उन्होंने 306 किमी की रेस 1:21:48.523 घंटे में पूरी की। फरारी के जर्मन रेसर सेबेस्टियन वेटल दूसरे और रेड बुल के ऑस्ट्रेलियन रेसर डेनियल रिकियार्डो तीसरे नंबर पर रहे है तथा गत चैंपियन मर्सडीज के कलुईस हैमिल्टन चौथे नंबर पर रहे है|

9. हाल ही में ज्यूरिख क्रॉसिंग चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की जा रही है?

ज्यूरिख क्रॉसिंग चैंपियनशिप स्विट्जरलैंडके ज्यूरिख शहर में आयोजित की जा रही है| इस चैंपियनशिप की खास बात यह है कि इसमें एक साथ 10 हजार से ज्यादा स्वीमर हिस्सा लेते हैं। इस बार 10 हजार 712 स्वीमरों ने हिस्सा लिया है। इस चैंपियनशिप में हर स्वीमर को 1500 मीटर (4921 फीट) की दूरी तय करनी होती है। ज्यूरिख क्रॉसिंग चैंपियनशिप की गिनती दुनिया के 10 सबसे लोकप्रिय ओपन वाटर स्वीमिंग चैंपियनशिप में होती है।

10. हाल ही में बोनालू उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

बोनालू उत्सव तेलंगाना के सिकंदराबाद में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में महिलाएं नाच-गाकर देवी मां की आराधना करती हैं और मीठे चावलों का प्रसाद अर्पण करती हैं। यह उत्सव प्रतिवर्ष आषाढ़ और श्रावण मास में मनाया जाता है।

    

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.