Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

8 July 2017

करंट अफेयर्स- 08 जुलाई।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



1. हाल ही में सूचना और प्रसारण सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सूचना और प्रसारण सचिव के रूप में नरेंद्र कुमार सिंहा को नियुक्त किया गया है| सिंहा बिहार कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी है| वर्तमान में सिंहा संस्कृति मंत्रालय तथा भारत सरकार में सचिव के पद पर कार्यरत है|


2. हाल ही में श्रीलंका के सैन्य कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

श्रीलंका के सैन्य कमांडर के रूप में लेफ्टिनेट जनरल महेश सेनानायके को नियुक्त किया गया है| सेनानायके ने श्रीलंका में तीन दशक तक चले गृहयुद्ध में तमिल चीतों को परास्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|

3. हाल ही में चेन्नईयन एफसी के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नईयन एफसी के कोच के रूप में इंग्लिश फुटबॉल क्लब एस्टन विला के पूर्व कोच जॉन ग्रेगरी को नियुक्त किया गया है| ग्रेगरी को खिलाडी और कोच के रूप चार दशकों का अनुभव है| इन्होने इंग्लैंड की और से छह अन्तराष्ट्रीय मैच खेले थे|

4. हाल ही में जीएसटी लागू होते ही भारत के किन राज्यों में चुंगी (चेक पोस्ट) को समाप्त किया गया है?

जीएसटी लागू होते ही भारत के 22 राज्यों के सभी चुंगी (चेक पोस्ट) को समाप्त किया गया है| असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, मिजोरम, त्रिपुरा में चुंगी (चेक पोस्ट) को समाप्त करने की प्रकिया जारी है|

5. जमुई क्या है?

जमुई बिहार का प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है| इसे प्राचीन काल में जूम्भिकग्राम और जमबुबानी के नाम से जाना जाता था। यही पर उज्जिहवलिया नदी के तट पर भगवान महावीर ने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था।

6. “QR SAM” क्या है?

“QR SAM” स्वदेश में निर्मित सतह से वायु तक मार करने वाली लघु दूरी वाली मिसाइल है| यह मिसाइल 9 किलोमीटर ऊंचाई तथा 30 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है| यह मिसाइल दुश्मन के विमान को आसानी से टॉरगेट बना सकती है| इस मिसाइल का वजन 275 किलोग्राम है|

7. “स्वयं शिक्षण प्रयोग” क्या है?

“स्वयं शिक्षण प्रयोग” एक पुणे आधारित एनजीओ है| इस एनजीओ को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के इक्केटर लाइन (भूमध्य रेखा) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इस एनजीओ को यह पुरस्कार सुखा के प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने के लिए एक पारिस्थितिकीय स्थायी कृषि मॉडल तैयार करने पर दिया गया है|

8. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के सिक्किम में स्थित है| यह एक बायोस्फियर रिज़र्व है| इस उद्यान का नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है, जो विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा शिखर है। इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1784 वर्ग किलोमीटर है| इस उद्यान में हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड़, कस्तूरी मृग, फ्लाइंग गिलहरी और लाल पांडा मुख्य रूप से पाये जाते है|

9. भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है| भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक और सबसे पुराना बैंक है। इसे एक अनुसूचित बैंक भी कहा जाता हैं। दस हज़ार शाखाओं और 8,500 एटीएम के नेटवर्क वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़ा बैंक है।

10. अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 4 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय दिन है| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है| इस दिवस पर आतिशबाजी, परेड, बारबेक्यू, मेलों, पिकनिक, संगीत, बेसबॉल खेल, राजनीतिक भाषणों और समारोह के साथ मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.