Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

4 July 2017

करंट अफेयर्स- 04 जुलाई।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में इंटरनेशनल इकॉनोमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इंटरनेशनल इकॉनोमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कौशिक बसु को नियुक्त किया गया है| बसु पूसीनियर वाईस-प्रेसिडेंट एवं केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद कार्य कर चुके है| वर्तमान में बसु इंटरनेशनल स्टडीज एट कोर्नेल में प्रोफ़ेसर पद पर कार्यरत है|


2. हाल ही में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अचल कुमार ज्योति को नियुक्त किया गया है| अचल कुमार ज्योति 1975 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी है| ज्योति सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा गुजरात के मुख्य सचिव के पद पर कार्य कर चुके है| वर्तमान में ज्योति चुनाव आयोग में सबसे वरिष्ठ अधिकारी पद पर कार्यरत है|

3. ओ एन धर कौन थे?

ओ एन धर शेख अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों के एक सहयोगी के रूप में सेवा प्रदान करने वाले पूर्व नौकरशाह थे| धर ने शेख अब्दुल्ला, बक्शी गुलाम मोहम्मद और मीर सादिक के साथ उस वक्त काम किया था| जब वे जम्मू-कश्मीर के प्रधानमंत्री हुआ करते थे| धर कई महत्वपूर्ण सचिव पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. माइकल निकविस्ट कौन थे?

माइकल निकविस्ट स्वीडिश अभिनेता थे| इन्हें Mikael Blomkvist भूमिका के लिए जाना जाता था| इन्होने हॉलीवुड की ‘जॉन विक’ और ‘मिशन इंपोसिबल -घोस्ट प्रोटोकॉल में अभिनय किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. स्वस्थ सारथी अभियान क्या है?

स्वस्थ सारथी अभियान दो महीने का मेगा अभियान है| इसका उद्देश्य क्षेत्र के ऑटो, टैक्सी तथा बस चालकों को रोग बचाव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है| इसमें राजधानी के क्षेत्र के विभिन्न आईजीएल स्टेशनों पर दो महीने के चिकित्सा शिविर में सभी प्रकार स्वस्थ जांच निशुल्क की जाएँगी|

6. विश्व की पहली फ़ॉरेस्ट सिटी कहाँ पर बनाई जा रही है?

विश्व की पहली फ़ॉरेस्ट सिटी चीन में बनाई जा रही है| इसमें 30 हजार लोग रह सकेंगे| दस लाख पौधों और 40 हजार पेड़ों से सजे इस शहर में घरों से लेकर हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस और होटल भी पेड़-पौधों से सजाये गये हैं। ली नदी के किनारे बन रहे इस शहर को इलेक्ट्रिक ट्रेन से जोड़ा जायेगा। इस फॉरेस्ट सिटी से हर प्रतिवर्ष 900 टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।

7. हाल ही में यूनेस्को पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

यूनेस्को पुरस्कार से भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग के सचिव प्रोफ़ेसर आशुतोष शर्मा को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार नैनो-विज्ञान एवं नैनो-प्रौधोगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है|

8. पहली बार यूनिवर्सल टाइम कूडीन सिस्टम में लीप सेकंड कब जोड़ा गया था?

पहली बार यूनिवर्सल टाइम कूडीन सिस्टम में लीप सेकंड 30 जून 1972 को जोड़ा गया था| इस वर्ष यूनिवर्सल टाइम कूडिन सिस्टम में 10 सेकंड जोड़े गए थे| तब से औसतन हर 18 महीने बाद एक सेकंड जोड़ा जाता है। इस बढ़ाए गए सेकंड को ‘लीप सेकंड’ कहा जाता हैं। दुनिया का समय सोलर टाइम से तालमेल बैठा सके, इसलिए लीप सेकंड जोड़ा जाता है। लीप सेकंड इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि पृथ्वी की गति अनियमित होती है। कभी यह तेजी से चलती है तो कभी धीमी हो जाती है। ऐसा चांद के गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है। इससे पहले टाइम सूरज या सितारों और धरती के हिसाब-किताब से तय किया जाता था। इस साल की शुरुआत में भी पृथ्वी की घूर्णन घड़ी से तालमेल बनाने के लिए 5 बजकर 29 मिनट 59 सेकंड पर भारतीय घड़ी में 1 सेकंड जोड़ा गया था। 1972से अब लेकर तक 25 बार यूनिवर्सल टाइम कूडीन (यूटीसी) सिस्टम में लीप सेकंड जोड़ा जा चुका है।

9. हाल ही में ओपन एयर म्यूजिक फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

ओपन एयर म्यूजिक फेस्टिवल पोलैंड में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में पोलैंड के लोग साइलेंट डिस्को पर नाचते है| यह फेस्टिवल जून महीने के आखिर में या जुलाई महीने के शुरू में मनाया जाता है|

10. “Moncoes de Reino” अभिलेखागार कहाँ पर स्थित है

“Moncoes de Reino” अभिलेखागार पुर्तगाल में स्थित है| यह पुर्तगाल का राष्ट्रीय अभिलेखागार है| इस संग्रह में कुल 62 खंडो के डिजिटल प्रतियां शामिल है, जो मुख्यत: गोवा राज्य के अभिलेखागार स्थित सभी रिकॉर्ड संग्रहों में सबसे बड़ी और समृद्ध है| इस संग्रह में लिस्बन से गोवा तक के सभी प्रत्यक्ष पत्राचार शामिल है, जो पुर्तगाल शासन के द्वारा किए गये है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.