Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

1 July 2017

करंट अफेयर्स- 01जुलाई।



1. हाल ही में आईसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

आईसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में सिंगापुर क्रिकेट के प्रशासक इमरान ख्वाजा को नियुक्त किया गया है| इनका कार्य अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वैश्विक संस्था में उनका कार्य को संभालना तथा प्रतिनिधित्व करना है| ख्वाजा उस पांच सदस्यीय आईसीसी कार्यदल का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले वर्ष आईसीसी के नए संविधान का निर्माण किया था|

2. हाल ही में स्किल इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?


स्किल इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किया गया है| प्रियंका चोपड़ा इस अभियान के द्वारा युवाओं को प्रेरित करेंगी| इससे पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर रह चुके है|

3. सैयद सलाउद्दीन कौन है?

सैयद सलाउद्दीन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का आदमी है| हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकवादी सैयद सलाउद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है| अमेरिका का इस घोषणा के बाद कोई भी अमेरिकी व्यक्ति सलाउद्दीन के साथ लेन-देन नही कर सकता है|

4. के.आर. मोहनन कौन थे?

के.आर. मोहनन मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक थे| मोहनन को उनकी ‘अश्वत्थामा’, ‘पुरुषार्थम’ तथा ‘स्वरुपम’ जैसी फिल्मों के लिए तथा उनकी बेहतरीन वृतचित्रों के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. फुक्सिंग क्या है?

फुक्सिंग 400 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलने वाली बुलेट ट्रेन है| यह बुलेट ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है| यह चीन के सबसे व्यस्त रूटों में से बीजिंग-शंघाई के बीच चलाई जायेगी| बीजिंग-शंघाई चीन का सबसे व्यस्त मार्ग है, जिसका प्रयोग 5 लाख यात्रियों द्वारा किया जाता है|

6. हाल ही में बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में मिस वर्ल्ड का ख़िताब किसने जीता है?

बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में मिस वर्ल्ड का ख़िताब भूमिका शर्मा ने जीता है| यह चैम्पियनशिप सुंदरता पर आधार पर नही बल्कि फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग पर आधरित थी| भूमिका शर्मा ने वेनिस में हुए वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था|

7. लसित मलिंगा का संबंध किस खेल से है?

लसित मलिंगा का संबंध क्रिकेट से है| मलिंगा श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते है| हाल ही में इन्हें मंजूरी लिए बिना मिडिया में बयान देकर अनुबंध तोड़ने का दोषी पाया गया है, जिसके कारण इन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है|

8. बृहदीस्वर मंदिर कहाँ पर स्थित है?

बृहदीस्वर मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित है| इस मंदिर का निर्माण चोला रजा राजराज चोल ने करवाया था| इस मंदिर के दो तरफ खाई है और एक ओर अनाईकट नदी बहती है। इस मंदिर में गर्भगृह के ऊपर 216 फुट ऊंची मीनार है। मीनार के ऊपर कांसे का स्तूप है। मंदिर की दीवारों पर चोल और नायक काल के चित्र बने हैं जो अजंता की गुफाओं की याद दिलाते हैं। मंदिर के अंदर नंदी बैल की12 फिट ऊंची विशालकाय प्रतिमा स्थित है। इस मंदिर में मुख्य रूप से तीन उत्सव – मसी माह (फरवरी-मार्च) में शिवरात्रि, पुरत्तसी (सितंबर-अक्टूबर) में नवरात्रि और ऐपस्सी (नवंबर-दिसंबर) में राजराजन उत्सव मनाये जाते है।

9. कैलाश और मानसरोवर के लिए भारतीयों के लिए सड़क मार्ग कब खोला गया था?

कैलाश और मानसरोवर के लिए भारतीयों के लिए सड़क मार्ग 28 जून 1981 में खोला गया था| चीन ने 1962 के युद्ध के बाद यह रास्ता बंद कर दिया था| धार्मिक महत्त्व होने के कारण इस रास्ते को खोला गया था |

10. विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस प्रतिवर्ष 26 जून को मनाया जाता है| इस दिन मादक पदार्थ के संघर्ष के क्षेत्र में पायी जाने वाली चुनौतियों को दूर करने तथा इस संबंध में सही उपाय किए जाने पर चर्चा की जाती है| विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस का इस वर्ष विषय “बच्चों और युवाओं को सुनना, उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में पहला कदम”, “Listen First – Listening to Children and Youth is the First Step to Help Them Grow Healthy and Safe” रखा गया है|


    

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.