Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

30 June 2017

करंट अफेयर्स- 30 जून।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया के न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ ब्रिटिश कोलम्बिया के न्यायाधीश के रूप में भारतीय मूल की पलबिंदर कौर शेरगिल को नियुक्त किया गया है| कौर न्यायपालिका में नियुक्त होने वाली पगड़ी पहनने वाली पहली महिला सिख है| वर्तमान में कौर अपनी कानून कंपनी शेरगिल एंड कंपनी, ट्रायल लायर्स के साथ वकील तथा मध्यस्थ के रूप में कार्य करती है|


2. हाल ही में ब्रिटिश चिकित्सा संस्था बीएमए के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

ब्रिटिश चिकित्सा संस्था बीएमए के उपाध्यक्ष के रूप में भारतीय मूल के डॉ.कैलाश चंद को नियुक्त किया गया है| कैलाश चंद इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय है| वर्तमान में कैलाश ब्रिटेन की सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस में कार्य कर रहे है|

3. हाल ही में किस देश की संसद में द्विपक्षीय बिल पेश किया गया है?

अमेरिका की संसद में पाकिस्तान के मेजर नॉन-नाटो-एलाय स्टेटस के विरुद्ध द्विपक्षीय बिल पेश किया गया है| यह बिल सीनेट में रिबपब्लिक सांसद टेड पो और डेमोक्रेटिक सांसद रिक नोलन ने पेश किया है, जिसमे पाकिस्तान को दिए गया, मेजर-नॉन-नाटो ऐली’ स्टेटस को रद्द करने की मांग की गई है|

4. हाल ही में किस राज्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है?

हरियाणा में नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है| इस बीमा का प्रीमियम भी सरकार ही वहन करेगी| इस योजना के तहत किसी भी प्रकार की बीमारी हो उसका सारा खर्च बीमा कंपनी द्वारा वहन किया जायेगा|

5. हाल ही में महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन 181 किस राज्य में शुरू की गई है?

महिलाओं के लिए 24/7 हेल्पलाइन 181 मणिपुर में शुरू की गई है| यह हेल्पलाइन नंबर महिलाओं के खिलाफ अपराध कम करने में सहायता करेगा| यह हेल्पलाइन हिंसा के प्रभावित महिलाओं को उपलब्ध सहायता सेवाओं, सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा|

6. “द इमरजेंसी- इंडियन डेमोक्रेसीज डार्केस्ट ऑवर” पुस्तक के लेखक कौन है?

“द इमरजेंसी- इंडियन डेमोक्रेसीज डार्केस्ट ऑवर” पुस्तक के लेखक ए. सूर्यप्रकाश है| इस पुस्तक में आपातकाल के समय घटित हुई घटनाओं का वर्णन किया गया है| इंदिरा गाँधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा की गई थी| स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था| आपातकाल में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई थी|

7. अहमदाबाद के साबरमती तट पर बनी मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

अहमदाबाद के साबरमती तट पर बनी मस्जिद का निर्माण अहमदाबाद शहर को बसाने वाले अहमद शाह प्रथम ने 1414 में करवाया था| यह मस्जिद एक अनोखी संचरना के लिए प्रसिद्ध है| इसके कुछ स्तम्भों दीवारों पर कलश, वृक्ष जैसी आकृतियां हैं।इसका केंद्रीय गुम्बद कमल के फूल जैसा है। इस्लामिक वास्तुकला के मुताबिक ऐसे चिह्न हिन्दू संस्कृति के प्रतीक हैं। 15वीं सदी में ही इस मस्जिद में महिलाओं को नमाज़ पढ़ने का हक मिल गया था। इनके लिए अलग से जगह बनाई गई। इस मस्जिद में सभी धर्म के लोगों को आने की अनुमति है।

8. हाल ही में ‘देफी काइट’ प्रतियोगिता कहाँ पर आयोजित की जाती है?

‘देफी काइट’ प्रतियोगिता फ्रांस में आयोजित की जाती है| इस प्रतियोगिता में उन्हें उस स्पीडबोट की लाइन पार करना जरूरी होता है, जो एक निश्चित पर पानी में बनाई जाती है। इसमें 140 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।

9. हाल ही में लैंडशट वैडिंग उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?

लैंडशट वैडिंग उत्सव जर्मनी में मनाया जा रहा है| यह जर्मनी का ऐतिहासिक उत्सव है जिसमें लोग पुराने जमाने के कॉस्ट्यूम्स पहन पोलैंड के राजा की बेटी हेडविग और बावरिया के ड्यूक जॉर्ज की शादी के उत्सवों का जश्न मनाने के साथ उसे दोहराते भी हैं। यह उत्सव प्रत्येक 4 वर्षों में एक बार मनाया जाता है} । हेडविग और जॉर्ज की शादी 1472 में हुई थी।

10. पासपोर्ट सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

पासपोर्ट सेवा दिवस प्रतिवर्ष 24 जून को मनाया जाता है| इस दिवस पर सर्वश्रेष्ठ, कार्य करने वाले पासपोर्ट अधिकारीयों और पुलिस अधिकारीयों को बेहतर पासपोर्ट और सत्यापन के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किये जाते है|



   

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.