Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

3 June 2017

करेंट अफेयर- 3 जून 2017

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।

1. हाल ही में अमेरिकी अपीली अदालत के न्यायिक पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिकी अपीली अदालत के न्यायिक पद पर भारतीय मूल के अमेरिकी न्यायधीश अमूल थापर को नियुक्त किया गया है| थापर अमेरिकी सर्किट अपीली अदालत का हिस्सा बनने वाले दूसरे दक्षिण एशियाई न्यायधीश है| इस अदालत में केंटकी, टेनेसी, ओहायो और मिशिगन की अपीलें सुनी जाती है| वर्तमान में थापर अमेरिका की एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव के रूप में वरिष्ठ नौकरशाह अनुराग त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है| त्रिपाठी भारतीय रेलवे सेवा के 1998 बैच के अधिकारी है| सीबीएसई राष्ट्रीय स्कूली शिक्षा बोर्ड है| सीबीएसई का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है|



3. वजाहत अत्रे कौन थे?

वजाहत अत्रे पाकिस्तान के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक थे| इन्होने “वाग्दी नदी दा पानी”, वे इक तेरा प्यार मेनू मिलया, “अंडा टेरी लई रेशमी रुमाल” जैसी लोकप्रिय फिल्मों में गीत गाये है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. किरण अशर कौन थे?

किरण अशर मुंबई क्रिकेट टीम की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते थे| अशर ने मुंबई के साथ-साथ पश्चिम जोन का प्रतिनिधित्व भी किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. हाल ही में कान फिल्मोंत्स्व का शीर्ष पुरस्कार किस फिल्म को दिया गया है?

कान फिल्मोंत्स्व का शीर्ष पुरस्कार स्वीडिश फिल्म ‘The Square’ को दिया गया है| यह फिल्म एक घायल सैनिक की कहानी है, जो अमेरिका में गृहयुद्ध के दौरान घायल हो जाता है, जिसे एक लड़कियों के बोर्डिंग स्कूल में पनाह दी जाती है| इस फिल्म के निर्देशक रुबेन ओस्तलुन्द है|

6. मानवधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना कब की गई थी?

मानवधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना 1961 में की गई थी| इस संगठन की स्थापना ब्रिटिश के वकील पीटर बेनेंसन के द्वारा दुनियाभर के जेल में बंद बेगुनाह लोगों की लड़ाई लड़ने के लिए की गई थी| इस संस्थान को शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| वर्तमान में यह संस्थान 150 देशों में स्थित है, तथा 70 लाख लोग इस संस्था के सदस्य है|

7. हाल ही में लास्ट स्कूल बेल सेरेमनी फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?

लास्ट स्कूल बेल सेरेमनी फेस्टिवल बेलारूस की राजधानी मिन्सक में मनाया जा रहा है| यह सेरेमनी फेस्टिवल प्रतिवर्ष मई के अंत में 11वीं क्लास के विधार्थियों द्वारा मनाया जाता है| इसका मतलब स्कूल सेशन खत्म होने से है| इसे लास्ट बेल सेरेमनी इसलिए कहते है, क्योकि 11वीं के बाद ये विधार्थी कॉलेज में चले जायेंगे जहाँ इन्हें स्कूल बेल सुनाई नही देगी|

8. अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस प्रतिवर्ष 29 मई को मनाया जाता है| यह दिवस “सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का एक दिन है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान संचालन में सेवा की है| अन्तर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस का इस वर्ष का विषय “विश्वभर शांति में निवेश” रखा गया है|

9. अन्तर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस 28 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के यौन और

10. अमेरिका में मेमोरियल डे कब मनाया जाता है?

अमेरिका में मेमोरियल डे प्रतिवर्ष मई माह के अंतिम सोमवार को मनाया जाता है| यह दिवस उन लोगों की याद में मनाया जाता है, जो सेना में रहते हुए शहीद हुए थे| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है| प्रजनन स्वास्थ्य की सुरक्षा करना तथा महिलाओं में उनके स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना है|

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.