Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

24 June 2017

करंट अफेयर्स- 24 जून।

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।


1. हाल ही में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश के रूप में भारत दलवीर भंडारी को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में भंडारी भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत है| भंडारी का पाकिस्तान में कैद कुलभूषण मामले में उनका फैसला बहुत चर्चित रहा था|


2. हाल ही में भारत और किस देश के बीच हवाई माल ढुलाई गलियारा शुरू किया गया है?

भारत और अफगानिस्तान के बीच हवाई माल ढुलाई गलियारा शुरू किया गया है| इससे अफ़ग़ानिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा| क्योकिं पाकिस्तान भारत माल को सडक मार्ग से अफ़ग़ानिस्तान ले जाने की अनुमति नही देता है| इस सेवा के तहत भारतीय उत्पादों को अफ़ग़ानिस्तान पंहुचाया जाएगा और वहां के उत्पादों को भारत लाया जायेगा|

3. पी.के. काव कौन थे?

पी.के. काव प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे| काव भारत में ताप-नाभिकीय संलयन (थर्मो-न्यूक्लियर फ्यूजन) के क्षेत्र में दिग्गज माने जाते थे| इन्हें ताप-नाभिकीय संलयन के जरिए उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. सीएस कर्णन कौन है?

सीएस कर्णन कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश है| हाल ही में इन्हें अदालत की अवमानना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है| कर्णन उच्च न्यायालय के पहले ऐसे सेवारत न्यायाधीश है, जिन्हें उच्चतम न्यायालय ने 6 महीने कैद की सजा सुनाई गई है|

5. ”सेलेब्रेटिंग योगा” क्या है?

”सेलेब्रेटिंग योगा” एक मोबाइल ऐप है| इसे विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मंत्रालय के विज्ञान और प्रौधोगिकी विभाग के द्वारा विकसित किया गया है| इसका उद्देश्य स्वस्थ्य जीवन के लिए लोगों के मध्य योग को लोकप्रिय बनाना तथा योग में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है|

6. हाल ही में जापान में पर्यावरण मंत्रालय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

जापान में पर्यावरण मंत्रालय पुरस्कार से भारतवंशी कृषि माइक्रोबायोलॉजिस्ट श्रीहरी चंद्रघाटगी को सम्मानित किया गया है| वर्तमान में चंद्रघाटगी इकोसाइकल कॉर्पोरेशन के सीईओ है| चंद्रघाटगी यह पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी व्यक्ति है| यह जापान का पर्यावरण क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है|

7. प्रधानमंत्री पुरस्कार किस क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है?

प्रधानमंत्री पुरस्कार योग के विकास और प्रचार में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है| हाल ही में इस पुरस्कार से राममणि अय्यंगर मेमोरियल योग संस्थान पुणे को सम्मानित किया गया है|

8. होटल ताज कहाँ पर स्थित है?

होटल ताज मुंबई में स्थित है| हाल ही में होटल ताज को ट्रेडमार्क दिया गया है| यह भारत की पहली ऐसे ईमारत है, जिसे ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन मिला है| ताजमहल होटल का निर्माण 1903 में गेटवे ऑफ़ इंडिया के भी पहले किया गया था| उस समय यह इन्डियन नेवी को हार्बर की तरफ रास्ता दिखाने के काम में लाया जाता था|

9. अन्तराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?

अन्तराष्ट्रीय न्यायालय नीदरलैंड के दि हेग में स्थित है| इसमें 15 न्यायाधीश होते है| इनकों संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ मतदान के जरिए चुना जाता है| इसमें दो न्यायाधीश एक ही देश राष्ट्रीयता रखने वाले नही हो सकते है|

10. कामाख्या मन्दिर कहाँ पर स्थित है?

कामख्या मंदिर गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित है| यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है| मां भगवती कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती का यह मंदिर इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहीं पर भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है। वर्तमान में यह मंदिर तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है| हाल ही इस मंदिर में अंबूबाची महोत्सव शुरू हो गया है|


  

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.