Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

1 June 2017

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी- 01 जून​ 2017

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



1. किस प्रभाव द्वारा सुदूर तारों व गैलेक्सियों के पृथ्वी के सापेक्ष वेग तथा उनकी गति की दिशा ज्ञात की जाती है?
2. संविधान के किस अनुच्छेद में अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति के लोकसभा में आरक्षण का प्रावधान है?
3. अस्पतालों में दमा रोगियों को कृत्रिम सांस के रूप में किन दो गैसों का मिश्रण दिया जाता है?
4. गुप्तकाल में उत्पादकों तथा व्यापारियों का संघ क्या कहलाता था?
5. किस प्रसिद्ध इतिहासकार ने पद्म भूषण को स्वीकार करने से इंकार कर दिया?
6. फ्रांस का लियाॅन्स नगर किस उद्योग के लिए विख्यात है?

7. वायुमंडल की कौन-सी परत ‘पर्यावरण की छतरी’ कहलाती है?
8. ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग’ का मुख्यालय कहा° है?
9. किसने नालंदा विश्वविद्यालय के खर्च हेतु 200 ग्राम दान में दिया था?
10. भारत का सर्वश्रेष्ठ शौर्य सम्मान कौन-सा है?
11. किस हार्मोन को ‘गर्भधारण के निर्धारण वाला हार्मोन’ को कहा जाता है?
12. लोकसभा सदस्य अपना त्यागपत्र किसे देता है?
13. इमरजेंसी लाइट किस प्रकार के सेल का उदाहरण है?
14. अरब यात्री सुलेमान ने किसे भारत का सबसे शक्तिशाली शासक बताया?
15. प्रथम परमवीर चक्र विजेता व्यक्ति कौन था?
16. भारत में सर्वाधिक सड़क घनत्व वाला राज्य कौन-सा है?
17. ‘मदर’ की रचना किसने की?
18. भारत में गरीबी के बारे में अपवाह सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया?
19. पाल वंश का द्वितीय संस्थापक किसे कहा जाता है?
20. शांतिकाल में वीरता का सर्वोच्च भारतीय पदक कौन-सा है?


उत्तर:
1. प्रकाश के डाॅप्लर प्रभाव द्वारा, 2. अनुच्छेद 330
में, 3. हीलियम और आॅक्सीजन, 4. श्रेणी, 5. रोमिला थापर ने, 6. रेशम उद्योग, 7. ओजोन परत, 8. नई दिल्ली में, 9. धर्मपाल ने, 10. परमवीर चक्र,

11. पोजेस्टेराॅन, 12. लोकसभा अध्यक्ष को, 13. द्वितीयक सेल का, 14. देवपाल को, 15. मेजर सोमनाथ शर्मा, 16. प. बंगाल, 17. मैक्सिम गोर्की ने, 18. वी. के. आर. वी. राव ने, 19. महिपाल प्रथम को, 20. अशोक चक्र

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.