Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

28 May 2017

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी- 28 मई 2017

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।



1. कौन-सी धातु अर्द्धचालक के रूप में ट्रॉजिस्टर में प्रयुक्त होती है?
2. प्रधानमंत्री के मृत्यु होने या त्यागपत्र देने पर किसका विघटन हो जाता है?
3. गर्भाशय में शिशु के विकास की जानकारी के लिए किसका प्रयोग होता है?
4. भारत में आधुनिक शिक्षा की नींव किस घोषणा पत्र से पड़ी?


5. ‘केन्द्रीय नमक अनुसंधान संस्थान’ कहा° स्थित है?
6. अपने परिक्रमा पथ पर पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य के चक्कर लगाती है?
7. भारत में तुर्की राज्य का वास्तविक संस्थापक किसे कहा जाता है?
8. भारत का कौन-सा शहर हौजरी उद्योग के लिए प्रसिह् है?
9. किस गवर्नर जनरल के शासन काल में पंजाब का विलय ब्रिटिश राज में किया गया?
10. ‘उत्तर भारत कपड़ा अनुसंधान संस्थान’ कहा° स्थित है?
11. श्वेत प्रकाश कितने रंगों के संयोजन से बना है?
12. किसने सर्वप्रथम उप-प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया?
13. किसे ‘कोरोसिव सब्लिमेट’ (Corrosive Sublimate) कहा जाता है?
14. किस गवर्नर जनरल ने इनाम कमीशन की स्थापना की?
15. ‘ऊन अनुसंधान संस्थान’ कहा° स्थित है?
16. भूपृष्ठ का कितना प्रतिशत भाग अवसादी चट्टानों से बना है?
17. किसी क्षेत्र या प्रदेश की प्रणियों की जनसंख्या को सामूहिक रूप से क्या कहा जाता है?
18. ‘राष्ट्रीय नवीकरण कोष’ की स्थापना किस वर्ष की गयी?
19. बंगाल दुर्भिक्ष के कारणों की जा°च के लिए किस वायसराय के कार्यकाल में वुडहेड आयोग गठित की गई थी?
20. ‘ललित कला अकादमी’ का मुख्यालय कहा° स्थित है?

उत्तर:
1. जर्मेनियम, 2. मंत्रिमंडल का, 3. अल्ट्रासाउंड का, 4. 1835 ई. के मैकाले घोषणा पत्र से, 5. भावनगर (गुजरात) में, 6. 30km/s, 7. कुतुबुद्दीन ऐबक को, 8. लुधियाना, 9. लाॅर्ड डलहौजी के, 10. गाजियाबाद में, 11. सात रंगों के, 12. वल्लभ भाई पटेल ने, 13. मरक्यूरिक क्लोराइड को, 14. लाॅर्ड डलहौजी ने, 15. ठाणे में, 16. 75%, 17. फौना (Fauna), 18. 1992 ई. में, 19. लाॅर्ड वेवेल के, 20. नई दिल्ली मे



No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.