Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

13 May 2017

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी- 13 मई 2017

प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है। आमतौर पर परीक्षाओं​ में पूछे जाने वाले प्रश्न।

1. लौह चुंबकीय पदार्थों के भीतर परमाणुओं के असंख्य अति सूक्ष्म संरचनाओं को क्या कहा जाता है?
2. किस राष्ट्रपति के चुनाव के समय दूसरे चक्र की मतगणना करनी पड़ी?
3. सबसे हल्की धातु कौन-सी है?
4. मुगल शासकों में पहली बार सम्राट् के रूपचित्र से युक्त सिक्के चलाए?
5. राष्ट्रीय भूकम्प विज्ञान आंकड़ा केन्द्र कहां स्थित है?

6. किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं?
7. DD-2 का प्रसारण किस वर्ष प्रारंभ किया गया?
8. भारत में जनगणना अधिनियम किस वर्ष बना?
9. ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के समय भारत का बादशाह कौन था?
10. राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान कहां स्थित है?
11. गाय का दूध में कौन-सा विटामिन सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है?
12. राष्ट्रपति भवन के मुख्य शिल्पीकार कौन थे?
13. जिस तत्व में परमाणु में दो प्रोटाॅन दो न्यूट्रॉन और दो इलेक्ट्रॉन हों, उस तत्व की द्रव्यमान संख्या कितनी है?
14. अब्दुस्समद किसके दरबार का प्रसिद्ध चित्रकार था?
15. ‘सेन्टर फाॅर डीएनए फिंगर प्रिंट डायग्नोस्टिक’ (CDFD) कहा° स्थित है?
16. शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं?
17. 1924 ई. में रूस में नई आर्थिक नीति किसने लागू की?
18. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति किस वर्ष अस्तित्व में आई?
19. मुगल काल का सबसे योग्य लेखक किसे माना जाता है?
20. ‘इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ ट्रॉपिकल मीटिरियोलाॅजी’ कहां स्थित है?

उत्तर:

1. डोमेन,

2. वी.वी. गिरि के,
3. लीथियम,
4. जहा°गीर ने,
5. नई दिल्ली में,
6. सप्तर्षि,
7. 1993 ई. में,
8. 1948 ई. में,
9. अकबर,
10. चेन्नई में,
11. विटामिन ‘ए’,
12. ए. एल. लुटियंस,
13. 4,
14. अकबर का,
15. हैदराबाद में,
16. 29.5 वर्ष,
17. लेनिन ने,
18. 1983 ई. में,
19. अबुल फजल को,
20. पुणे मे

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.