Menu

Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu

2 July 2016

जेबीटी से छात्र दूर।

JBT में हजारों की संख्या में आवेदन करने वाले प्रदेश के उम्मीदवारों ने दो वर्षीय
डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन डीईएलईडी करने में दिलचस्पी पूरी तरह से घटा दी है। जेबीटी के नए सत्र को
आवेदन आमंत्रित कर लिए गए हैं, लेकिन पुरानी सीटें अभी तक भरी नहीं गई हैं। प्रदेश के 29 संबद्धता प्राप्त

निजी संस्थानों में जेबीटी की 488 सीटें अभी तक रिक्त चल रही हैं। दो माह से भी अधिक समय से शिक्षा
बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को आवेदन करने का बार-बार मौका प्रदान किया जा रहा है। बावजूद इसके
छात्रों की डीईएलईडी में रुचि देखने को नहीं मिल रही है। वहीं शिक्षा बोर्ड अब जेबीटी के नए शैक्षणिक
सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है, लेकिन 2015-17 के फेर में उलझने के कारण शैक्षणिक सत्र 2016-18 का
सेशन भी देरी से ही शुरू हो पाएगा, जिससे अब जेबीटी करने का इंतजार कर रहे जमा दो पास उम्मीदवारों को
भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। शिक्षा बोर्ड सचिव का कहना है कि अब पांचवें सत्र की काउंसिलिंग
के लिए छात्रों को अंतिम मौका प्रदान किया गया है। इसके बाद रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग नहीं करवाई
जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Do leave your comment.