प्रिय पाठकों
HP Exams Adda में आपका स्वागत है।550 AD में चंबा की स्थापना मेरु वर्मन ने की थी।
✓ 765 AD में वीर सेन ने सुकेत रियासत की स्थापना की थी।
✓ 900 AD में वीर चंद चंदेल ने कहलूर की स्थापना की थी।
✓ 1000 AD में अजय चंद ने नालागढ़ रियासत की स्थापना की।
✓ 1000 AD में तोमर राजपूत जेठपाल द्वारा नूरपुर रियासत की स्थापना की गई।
✓ 1009 AD में मुसलिम महमूद गजनवी द्वारा काँगड़ा किले और ज्वालामुखी पर आक्रमण किया।
✓ 1154 AD में अभोज देव द्वरा कुनिहार रियासत की स्थापना।
✓ 1170 AD में पूर्ण चंद द्वारा जसवां रियासत की स्थापना की
✓ 1200 AD में बाणसेन ने मंडी की स्थापना की।
✓ 1211 AD में गिरिसेन क्योंथल रियासत की स्थापना की।
✓ 1365 AD में फिरोजशाह तुगलक ने काँगड़ा पर आक्रमण किया।
✓ 1398 AD में तैमूरलंग ने पहाड़ी रियासतों को लुटा।
✓ 1405 AD में हरिचंद ने गुलेर रियासत की स्थापना की।
✓ 1450 AD में शिवराम चंद ने सिबा रियासत की स्थापना की।
✓ 1550 AD में दतरचंद ने दातारपुर की स्थापना की।
✓ 1620 AD में जहांगीर ने काँगड़ा पर नियंत्रण किया।
✓ 1621 AD में कर्मप्रकाश ने नाहन शहर की स्थापना की।
✓ 1654 AD में दीपचंद ने बिलासपुर नगर की स्थापना की।
✓ 1667 AD में जयचंद ने ठियोग रियासत की स्थापना की।
✓ 1700 AD में हमीरचंद ने हमीरपुर की स्थापना की।
✓ 1712 AD में गरुडसेन ने सुंदरनगर की स्थापना की।
✓ 1748 AD में अभय चंद ने सुजानपुर टिहरा की स्थापना की।
✓ 1783 AD में राजा संसारचंद द्वारा काँगड़ा किले पर कब्जा किया गया।
✓ 1786 AD में नरेटी शाहपुर युद्ध।
✓ 1808 AD में संसारचंद और महाराजा रणजीत सिंह के बीच में ज्वालामुखी की संधि हुई।
✓ 1815 AD में अंग्रेज और गोरखा युद्ध जिसमे अमरसिंह थापा के नेतृत्व में गोरखों की हार हुई।
✓ 1822 AD में मेजर कैनेडी ने शिमला की स्थापना की।
✓ 1823 AD में संसारचंद के मृत्यु हुई।
✓ 1854 AD में लॉर्ड डलहौजी ने डलहौजी की स्थापना की।
✓ 1857 AD में सूबेदार भीम सिंह के नेतृत्व में नसीरी बटालियन द्वारा जतोग विद्रोह।
✓ 1876 AD में हंडूर {नालागढ़ } के लोगों द्वारा बजीर गुलाम कादिर के बिरुद्ध विद्रोह।
✓ 1883 AD में कहलूर की जनता द्वरा झुगा आंदोलन।
✓ 1905 AD में बाघल के किसानों का विद्रोह।
✓ 1906 AD में डोडरा कवार पर विद्रोह।
✓ 1909 AD में राजा व बजीर जीवानंद के विरूद्ध मंडी की जनता का विद्रोह।
✓ 1921 AD में महात्मा गाँधी की शिमला यात्रा।
✓ 1930 AD में बिलासपुर के राजा के विरुद्ध डाँड़रा आंदोलन।
✓ 1938 AD में शिमला हिल स्टेट्स हिमाचल रियासती प्रजामंडल की स्थापना। ]
✓ 1939 AD में धामी गोली कांड।
✓ 1942 AD में सिरमौर में पझौता आंदोलन।
✓ 1946 AD में मंडी कांफ्रेंस हुई थी।
✓ 1948 AD में अस्थाई सरकार की स्थापना।
✓ 1948 AD में सुकेत सत्याग्रह।
✓ 1948 AD में हिमाचल प्रदेश का जन्म।
✓ 1951 AD में हिमाचल प्रदेश ग श्रेणी का राज्य बना।
✓ 1952 AD को हिमाचल प्रदेश में मुख्य आयुक्त के स्थान पर राज्य पाल की न्यूक्ति की गई।
✓ 1952 AD को हिमाचल में विधानसभा व प्रथम सरकार की स्थापना की गई।
✓ 1954 AD को बिलासपुर को हिमाचल में मिलाया गया। यह 5 वा जिला बना हिमाचल का।
✓ 1956 AD को हिमाचल प्रदेश को केंद्रशाशित प्रदेश बनाया गया।
✓ 1957 AD को हिमाचल में क्षेत्रीय परिषद की स्थापना की गई। ठाकुर कर्मसिंह को इस का अध्यक्ष चुना गया।
✓ 1960 AD को किनोर हिमाचल का 6 ठा जिला बना।
✓ 1963 AD को क्षेत्रीय परिषद को विधानसभा में बदला गया।
✓ 1966 AD को पंजाब के पुनर्गठन के बाद काँगड़ा , कुलु , शिमला , लाहौल स्पिति , नालागढ़ क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में मिलाया गया।
✓ 1970 AD को HPU हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
✓ 1971 AD को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला यह भारत का 18 वां राज्य बना।
✓ 1971 AD को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यालय की स्थापना और लोकसेवा आयोग की स्थापना की गई।
✓ 1972 AD को हमीरपुर ,सोलन,शिमला और ऊना का पुनर्गठन किया गया।
✓ 1978 AD में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना।
✓ 1981 AD को हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार का निधन।
✓ 1985 AD में डॉ यशवंत सिंह परमार उद्यान एवं बानिकी विश्वविद्यालय नौणी की स्थापना की गई।
Latu Sharma
ReplyDelete